WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 पीपीवी ने काफी प्रभावित किया। WWE ने कुछ जबरदस्त मैचों का आयोजन किया था। देखा जाए तो कंपनी ने कुछ शानदार मैच तय करते हुए सभी को प्रभावित किया। Summerslam 2021 को हमेशा ही प्रशंसकों द्वारा सालों तक याद किया जाएगा क्योंकि WWE ने सही मायने में अच्छा काम किया है।SummerSlam 2021 में WWE द्वारा काफी सारे चैंपियनशिप मैच तय किये गए थे। इस दौरान कुछ नए चैंपियंस भी देखने को मिले। इसी वजह से पीपीवी का मजा बरकरार रहा। दो शॉकिंग रिटर्न्स हुए वहीं SummerSlam का मेन इवेंट मुकाबला भी काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ।THIS IS SURREAL.#SummerSlam @BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/NrmZgv73wO— WWE (@WWE) August 22, 2021हर एक पीपीवी और एपिसोड की कुछ अच्छी-बुरी बातें होती हैं। SummerSlam पीपीवी जरूर धमाकेदार था और कई शानदार चीज़ें देखने को मिली। इसके बावजूद कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना भी करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SummerSlam 2021 पीपीवी की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- WWE SummerSlam की अच्छी बात: ब्रॉक लैसनर की चौंकाने वाली वापसीHE'S HERE. @BrockLesnar IS BACK! #SummerSlam pic.twitter.com/QgvrKbky7e— WWE (@WWE) August 22, 2021ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2021 में वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया। रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच मेन इवेंट में मैच देखने को मिला था। इस यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अंत में रोमन ने 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन को पराजित कर दिया। रेंस के लिए यह बड़ा मौका था क्योंकि उन्होंने दिग्गज को हरा दिया। मैच के बाद बड़ा सरप्राइज देखने को मिला।ब्रॉक लैसनर की वापसी हुई और उन्होंने आकर रोमन रेंस के खिलाफ एक मैच टीज़ किया। ब्रॉक लैसनर काफी समय से इन-रिंग एक्शन से दूर थे और अब उन्हें WWE में वापसी करते हुए देखना काफी शानदार चीज़ रही। लैसनर ने अपने लुक में पूरी तरह बदलाव कर दिया है। ब्रॉक लैसनर की वापसी से WWE को रेटिंग्स के मामले में फायदा होगा और एक बार फिर व्यूअरशिप में सुधार आ सकता है।