WWE SummerSlam में Roman Reigns vs Jey Uso के बीच होने वाले मैच को लेकर हुई भविष्यवाणी, दिग्गज का बड़ा बयान

..
SummerSlam में होगा बड़ा मुकाबला
WWE SummerSlam में होगा Roman Reigns vs Jey Uso मैच

SummerSlam: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) के आयोजन में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। कंपनी ने भी शो को सफल बनाने के लिए अपने लगभग सभी टॉप स्टार्स को बुक किया है और रोमन रेंस और जे उसो (Roman Reigns vs Jey Uso) के बीच बड़ा मैच होने वाला है। WWE हॉल ऑफ फेमर बुकर टी (Booker T) ने हाल ही में शो के मेन इवेंट मैच के बारे में बात की है।

Ad

लगभग दो महीने पहले जिमी उसो ने Night of Champions में रोमन रेंस पर हमला कर दिया था। इसके कुछ दिनों के बाद जे उसो ने भी अपने भाई का साथ देते हुए ट्राइबल चीफ पर सुपरकिक लगाई थी। Money in the Bank 2023 में द उसोज़ ने रोमन और सोलो सिकोआ को ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच में मात दी थी।

MITB के बाद हुए SmackDown में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो पर जबरदस्त हमला कर दिया था, जिसके कारण उन्हें इन-रिंग एक्शन से दूर होना पड़ा था। अब WWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में जे उसो का मुकाबला रोमन रेंस से उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ डोम (लाल माला) के लिए होगा। अपने Hall of Fame पॉडकास्ट में बुकर टी ने रोमन रेंस और जे उसो के मैच को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा,

"क्या आपको जे उसो और रोमन रेंस के बीच SummerSlam का मेन इवेंट पसंद आएगा? हां! यह एक बहुत अच्छी स्टोरी है। रोमन के खिलाफ जे के हिसाब से भी यह बहुत अच्छी स्टोरीलाइन है। यह अच्छे समय पर हो रही है। मुझे बहुत पसंद आ रही है। जे बहुत मजबूत दिख रहे हैं और अपने आप को कंपनी के अगले टॉप स्टार के रूप में ढाल रहे हैं।"
youtube-cover
Ad

बुकर टी ने WWE से एक और ब्लडलाइन मेंबर को साइन करने का आग्रह किया

बुकर टी अनोआ'ई फैमिली के सदस्य जेकब फाटू से काफी प्रभावित नज़र आ रहे हैं। उन्होंने WWE से आग्रह किया है कि जल्द ही जेकब फाटू को ब्लडलाइन स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाना चाहिए। अपने Hall of Fame पॉडकास्ट में उन्होंने कहा,

"मैंने उनके (जेकब फाटू) साथ Reality of Wrestling थोड़ा बहुत काम किया है। मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ था। वो बहुत टैलेंटेड हैं। वो इंडिपेंडेट रेसलिंग के टॉप स्टार्स में से एक हैं। उन्हें निश्चित तौर पर WWE में होना ही चाहिए।"

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications