WWE SummerSlam इतिहास के 3 सबसे विवादित पल जिनके बारे में फैंस को जानना चाहिए

WWE SummerSlam में रेसलर्स ने विवादित तरीके से मैच जीता है (Photos: WWE.com)
WWE SummerSlam में रेसलर्स ने विवादित तरीके से मैच जीता है (Photos: WWE.com)

Controversial SummerSlam moments through history: WWE का समरस्लैम (SummerSlam) प्रीमियम लाइव इवेंट कई चीजों के लिए जाना जाता है। इस इवेंट में किसी सुपरस्टार का चैंपियन बनने का सपना पूरा होता है, तो वहीं कभी कुछ दिग्गज इसी शो में वापसी करते हैं। इसके साथ ही यह शो कुछ विवादित पलों के लिए भी जाना जाता है।

Ad

1988 में शुरू हुए इस इवेंट के 35 सालों के सफर में फैंस को कई विवाद देखने को मिले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन बेहद विवादित पलों के बारे में बताने वाले हैं जो WWE SummerSlam के इतिहास में फैंस को देखने को मिल चुके हैं।

#3 WWE SummerSlam 2016 में ब्रॉक लैसनर ने रैंडी ऑर्टन को खून से लथपथ कर दिया था

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर के पंच बेहद घातक होते हैं और इसको रैंडी ऑर्टन से बेहतर शायद ही कोई जानता होगा। SummerSlam 2016 के मेन इवेंट में ब्रॉक का मुकाबला रैंडी से हो रहा था। इस मैच के दौरान ऐसा पल आया, जहां लैसनर ने अपने ग्लव्ज़ हटाकर रैंडी पर हमला कर दिया।

इसके चलते रैंडी लहुलुहान हो गए। ब्रॉक ने यह मैच एक टेक्निकल नॉकआउट से जीत लिया। शेन मैकमैहन जब ऑर्टन को देखने के लिए आए, तो उन्होंने ब्रॉक को कंफ्रंट किया, जिसके चलते लैसनर ने शेन पर एक F5 हिट कर दिया था। यह SummerSlam का सबसे विवादित अंत था।

#2 सीएम पंक ने WWE SummerSlam 2011 में जॉन सीना पर विवादित जीत दर्ज कर ली थी

youtube-cover
Ad

2011 के समय SummerSlam में Raw और SmackDown के मेन इवेंट अलग-अलग होते थे। इस शो में Raw के मेन इवेंट में सीएम पंक और जॉन सीना एक मैच लड़ रहे थे, जिसका विजेता अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन जाता। ट्रिपल एच इस मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी का काम कर रहे थे।

सीएम पंक ने इस मैच के अंत में एक GTS हिट किया और उन्होंने पिन करने के लिए कवर किया। ट्रिपल एच जब काउंट कर रहे थे, उसी समय जॉन ने अपना दाहिना पैर नीचे वाली रोप पर रख दिया। इसके बावजूद ट्रिपल एच ने काउंट किया और सीएम पंक अगले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए। यह अंत विवादों में आया था।

#1 ब्रॉक लैसनर के लिए तो जैसे WWE SummerSlam का मतलब विवाद है

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2015 में द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर आमने-सामने थे। इस मैच के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को चित करने का प्रयास किया लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान मैच में दूसरी बार ब्रॉक ने टेकर पर किमुरा लॉक लगा दिया।

इसी समय टाइमकीपर ने बेल रिंग कर दी क्योंकि उन्हें लगा कि टेकर ने सबमिशन के आगे सबमिट कर दिया था। रेफरी ने इसको नहीं देखा था और मुकाबले को नहीं रोका था, इसलिए यह मैच चलता रहा। जब रेफरी ने टाइमकीपर से बात करनी शुरू की, तो उसी समय टेकर ने लैसनर को लो ब्लो दिया और फिर हेल्स गेट अप्लाई कर दिया। ब्रॉक चूंकि पासआउट हो गए, तो उसकी वजह से द अंडरटेकर को जीत मिल गई। यह अंत काफी विवादों में रहा था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications