WWE SummerSlam में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच: रोमन रेंस vs जॉन सीनाWWE SummerSlam के मेन इवेंट में रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। सीना सबसे पहले रिंग में आए और फिर रोमन रेंस ने भी एंट्री की। उनके साथ पॉल हेमन और उसोज भी नजर आए, लेकिन द उसोज को रेंस ने वापस भेज दिया। मैच की शुरुआत हो गई है और सीना ने अर्ली पिन करना चाहा, लेकिन रेंस ने किकआउट किया। रेंस बिल्कुल भी सीना को कोई मौका नहीं दे रहे हैं और कंट्रोल मैच में बनाए हुए हैं। रोमन रेंस ने जॉन सीना को रिंग के बाहर भेजा और क्राउड इस समय उन्हें बू कर रहा है। रेंस स्टील स्टेप्स पर खड़े होकर अपनी चैंपियनशिप के साथ पोज कर रहे हैं। सीना ने चालाकी दिखाते हुए रेंस को पिन करना चाहा, लेकिन किकआउट देखने को मिला। सीना AA देने गए, लेकिन रेंस ने सीना को डीडीटी दे दिया। सीना ने एक बार फिर रोलअप करना चाहा, लेकिन रेंस ने किकआउट करते हुए उन्हें स्लीपिंग होल्ड दे दिया। सीना ने खुद को बचाया और आखिरकार पलटवार कर दिया। सीना 5 नकल शफल की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रेंस ने अपना फिनिशिंग मूव दे दिया, लेकिन सीना ने काउंटर कर दिया। रेंस ने सुपरमैन पंच सीना को लगा दिया। सीना ने स्पीयर को रोका और 5 नकल शफल लगा दिया और अब AA दे दिया है। रेंस ने 2 काउंट पर किकआउट कर दिया। सीना ने रेंस को STF दे दिया, लेकिन रेंस ने खुद को रोप्स का सहारा लेकर बचाया। रिंग के बाहर रेंस ने सीना पर अटैक करना चाहा, लेकिन सीना ने कमेंट्री टेबल पर AA दे दिया। सीना रिंग में रेंस को लेकर गए और पिन करना चाहा, लेकिन रेंस ने किकआउट कर दिया। सीना ने टॉप रोप से मूव लगाया, लेकिन रेंस ने उसे पावरबॉम्ब में तब्दील कर दिया। हालांकि जॉन सीना ने एक बार फिर किकआउट कर दिया। रोमन रेंस ने जबरदस्त सुपरमैन पंच जॉन सीना को दे दिया, लेकिन सीना ने किकआउट कर दिया। रेंस एक बार फिर स्पीयर को मिस कर गए और रेंस को टॉप रोप से सीना ने AA दे दिया। रोमन रेंस ने इस मूव के खिलाफ भी किकआउट कर दिया। दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे को पंच मार रहे हैं। रेंस ने सीना को दो सुपरमैन पंच दे दिए और अब वो स्पीयर की तैयारी कर रहे हैं। रेंस ने सीना को स्पीयर दिया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद हेमन ने रेंस को माला पहनाई, लेकिन फैंस काफी नाराज आ रहे हैं। बीस्ट ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बजा और वो रिंग में आ गए हैं। दोनों के बीच स्टेयरडाउन हुआ और फिर रेंस रिंग से चले गए।विजेता: रोमन रेंसWWE SummerSlam में बॉबी लैश्ले vs गोल्डबर्ग (WWE चैंपियनशप मैच)बॉबी लैश्ले सबसे पहले रिंग में आ गए हैं और अब गोल्डबर्ग ने भी अपने ही अंदाज में एंट्री की। गोल्डबर्ग ने आते ही लैश्ले को बैक टू बैक स्लैम लगाने शुरू कर दिए हैं और अब उन्हें कॉर्नर पर ले जाकर मार रहे हैं। गोल्डबर्ग ने अब क्लोथसलाइन दे दी है। लैश्ले ने पलटवार कर दिया है और उन्होंने गोल्डबर्ग को गिरा दिया। लैश्ले ने जबरदस्त मूव से गोल्डबर्ग को गिराया और अब वो उन्हें मार रहे हैं। लैश्ले टॉप रोप पर थे, लेकिन गोल्डबर्ग ने उन्हें गिरा दिया। गोल्डबर्ग स्पीयर देने गए, लेकिन MVP ने लैश्ले को रिंग के बाहर खींचा। गोल्डबर्ग ने लैश्ले को रिंग के बाहर स्पीयर लगाया। MVP ने एक बार फिर गोल्डबर्ग का ध्यान भटकाया। लैश्ले ने गोल्डबर्ग को स्पीयर दे दिया औऱ फिर हर्ट लॉक देने गए, लेकिन गोल्डबर्ग ने खुद को बचाया। लैश्ले ने गोल्डबर्ग को रिंगपोस्ट पर दे मारा। गोल्डबर्ग के पैर में चोट लगी हुई है और लैश्ले ने फिर से उन्हें रिंगपोस्ट पर दे मारा। गोल्डबर्ग से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है और रेफरी ने मैच को बीच में ही रोक दिया और लैश्ले को विजयी घोषित किया गया। मैच के बाद लैश्ले ने गोल्डबर्ग पर चेयर से अटैक कर दिया और वो उनको चेयर से मार रहे हैं। लैश्ले ने गोल्डबर्ग की हालत को काफी खराब कर दिया है। गोल्डबर्गक के बेटे ने आकर लैश्ले पर अटैक किया, लेकिन लैश्ले ने उनके बेटे को हर्ट लॉक दे दिया। MVP ने आकर लैश्ले को रोका और कहा कि लैश्ले को नहीं पता था कि गोल्डबर्ग के बेटे हैं। गोल्डबर्ग अपने बेटे को देख रहे हैं, जिनकी हालत खराब नजर आ रही है।विजेता: बॉबी लैश्लेYou can't escape the SPEAR.#SummerSlam @Goldberg pic.twitter.com/evDbOtucNk— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021THIS is why he is THE ALL MIGHTY.#SummerSlam @fightbobby pic.twitter.com/ztUNx7tYaA— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021GAGE IS IN THE HURT LOCK!@fightbobby has gone too far. #SummerSlam pic.twitter.com/7flO4baKE0— WWE (@WWE) August 22, 2021WWE SummerSlam में द मिज और जॉन मॉरिसन ड्रिपस्टिप सेशन लेकर आए। हालांकि दोनों ही सुपरस्टार्स के पास ड्रिपस्टिक थी ही नहीं। इसके बाद जेवियर वुड्स ड्रिपस्टिक लेकर आए और फैन से उन्होंने इसके लिए पोल भी कराया। अंत में वुड्स ने मिज और मॉरिसन के ऊपर पूरा पानी का स्प्रे कर दिया। Welllllll, it looks like @AustinCreedWins found the #DripStick2000! #SummerSlam @mikethemiz @TheRealMorrison pic.twitter.com/y0pRt8BRmW— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021ONE MORE FOR THE NEW DAY!#SummerSlam @AustinCreedWins pic.twitter.com/UkeJkVrQsp— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021WWE SummerSlam में ऐज vs सैथ रॉलिंससैथ रॉलिंस और ऐज के बीच मुकाबले की शुरुआत हो गई है। ऐज ने शुरुआत में सैथ रॉलिंस पर दबदबा बनाया, लेकिन जल्द ही सैथ रॉलिंस ने कंट्रोल अपने हाथ में लिया और रेटिड आर सुपरस्टार का बुरा हाल किया। रॉलिंस ने पहले ऐज को स्टील स्टेप्स पर दे मारा और फिर रिंग में भी उनके ऊपर अटैक को जारी रख। ऐज ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जल्द ही सैथ रॉलिंस ने फिर से ऐज को जबरदस्त नी मूव से गिराया। ऐज को आखिरकार ओपनिंग मिल गई है। रॉलिंस को टॉप रोप पर सेट किया, लेकिन रॉलिंस ने पलटवार किया और जबरदस्त फ्रॉग स्पलैश मूव दे दिया। ऐज और रॉलिंस टॉप रोप पर, लेकिन ऐज ने नेकब्रेकर मूव दे दिया। दोनों सुपरस्टार्स इस समय अभी डाउन हैं। मोमेंटम अब ऐज के पास है और वो रॉलिंस के खिलाफ अपने मूव्स का इस्तेमाल अच्छे से कर रहे हैं। ऐज ने पिन करना चाहा, लेकिन किकआउट देखने को मिला। ऐज टॉप रोप पर थे, लेकिन रॉलिंस ने सुपरप्लेक्स मूव दिया और फिर एक और जबरदस्त मूव दिया, लेकिन ऐज ने किकआउट कर दिया। रॉलिंस स्टॉम्प देने गए, लेकिन मिस कर गए और ऐज ने पलटवार करते हुए रॉलिंस को पिन करना चाहा लेकिन किकआउट देखने को मिला। रॉलिंस अप्रैन पर स्टॉम्प देने गए, लेकिन ऐज ने खुद को बचाया और फिर जबरदस्त स्पीयर ऐज ने रॉलिंस को रिंग के बाहर दिया। ऐज रिंग के अंदर स्पीयर देने गए, लेकिन रॉलिंस ने इसे पेडिग्री में तब्दील कर दिया। अंत में सैथ रॉलिंस को ऐज ने क्रॉस फेस दे दिया और सैथ के पास टैपआउट के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था।विजेता: ऐजTHIS IS AWESOME 👏👏 👏👏👏THIS IS AWESOME 👏👏 👏👏👏THIS IS AWESOME 👏👏 👏👏👏#SummerSlam @EdgeRatedR pic.twitter.com/QOLLULt9kD— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021The #VisionaryOfDrip wants to do nothing but PUNISH @EdgeRatedR.#SummerSlam @WWERollins pic.twitter.com/8C3SzhT4UI— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021He's enjoying every bit of this.#SummerSlam @WWERollins pic.twitter.com/nmMcyYcZaj— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021WWE SummerSlam में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच: निकी A.S.H vs शार्लेट फ्लेयर vs रिया रिप्लीRaw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच की शुरुआत हो गई है। तीनों सुपरस्टार्स एक दूसरे के खिलाफ शानदार तरीके से अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रही हैं। शार्लेट फ्लेयर काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रही हैं और इस बीच कई किकआउट भी देखने को मिल चुके हैं। निकी ने रिंग के बाहर रिया रिप्ली को बाहर किया और अपना ध्यान शार्लेट पर केंद्रित किया। हालांकि रिया रिप्ली ने आकर शार्लेट और निकी को साथ में सुपलेक्स दे दिया। रिया रिप्ली ने शार्लेट के ऊपर टॉप रोप से जबरदस्त मूव लगाया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। शार्लेट और रिया रिंग के बाहर लड़ रही थीं, लेकिन निकी ने एकदम से दोनों के ऊपर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। निकी और रिया ने शार्लेट पर डबल मूव लगाना चाहा, लेकिन शार्लेट ने बेहतरीन तरीके से पलटवार किया। शार्लेट ने निकी और रिया को रिंग के बाहर भेजा। रिया रिप्ली ने पहले निकी और फिर शार्लेट को सबमिशन में जकड़ लिया। हालांकि शार्लेट ने पलटवार करते हुए रिया को अपने सबमिशन मूव में जकड़ लिया, लेकिन निकी ने आकर बचाया। निकी ने शार्लेट को पिन करना चाहा, लेकिन रिया ने सेव किया। अंत में शार्लेट फ्लेयर ने निकी को अपने सबमिशन में जकड़ लिया। निकी ने बचने की काफी कोशिश की, लेकिन अंत में उनके पास टैपआउट करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं था।विजेता: शार्लेट फ्लेयरQUEEN'S DOZEN.@MsCharlotteWWE is your NEW #WWERaw #WomensChampion! #SummerSlam pic.twitter.com/0PeTpuYWyg— WWE (@WWE) August 22, 2021ANOTHER. LEVEL.#SummerSlam @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/KOGhVJK14R— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021TRIPLE STACKED IMPACT.#SummerSlam @NikkiCrossWWE @RheaRipley_WWE @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/Ge2fGYuO57— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021WWE SummerSlam में जिंदर महल vs ड्रू मैकइंटायरजिंदर महल के साथ इस मैच के लिए वीर-शैंकी रिंगसाइड पर मौजूद नहीं रहेंगे। इस मैच की शुरुआत हो गई है और महल ने शुरुआत में दबदबा बनाया, लेकिन जल्द ही ड्रू मैकइंटायर ने वापसी करते हुए कंट्रोल हासिल कर लिया। ड्रू मैकइंटायर ने इसके बाद पूरी तरह से महल को डोमिनेट किया और अंत में क्लेमोर किक देते हुए आसानी से मॉडर्न डे महाराजा महल को हरा दिया। मैच के बाद वीर और शैंकी रिंग में आए, लेकिन मैकइंटायर की तलवार से डरकर वो वहां से भाग गए।विजेता: ड्रू मैकइंटायरConsider @JinderMahal LAUNCHED.#SummerSlam @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/xUd11TRXGs— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021You know that felt good for @DMcIntyreWWE. #SummerSlam pic.twitter.com/pG3S3Gnb5A— WWE (@WWE) August 22, 2021Let's go, Angela. 🗡@DMcIntyreWWE vs. @JinderMahal streams RIGHT NOW LIVE at #SummerSlam exclusively on @peacockTV in the U.S. and @WWENetwork everywhere else! 🦚 https://t.co/O4Pyhh5k3P🌎 https://t.co/aEwGYUp0uE pic.twitter.com/868jWQxbP0— WWE (@WWE) August 22, 2021Make way for the #ModernDayMaharajah!@JinderMahal battles @DMcIntyreWWE RIGHT NOW LIVE at #SummerSlam.🦚 https://t.co/3FznC5RXYH🌎 https://t.co/iP5P3N4SWW pic.twitter.com/fY4tdtb6b3— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021WWE SummerSlam में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच: बियांका ब्लेयर vs बैकी लिंचपहले यह मुकाबला बियांका ब्लेयर और कार्मेला के बीच होने वाला था। हालांकि अनाउंसर ने ऐलान किया कि साशा बैंक्स पीपीवी में हिस्सा नहीं ले पाएंगीं और अब इस मैच में कार्मेला नजर आएंगीं। बैकी लिंच का म्यूजिक बजा और वो बाहर आ गई हैं। क्राउड ने जबरदस्त तरीके से उनका स्वागत किया है। बैकी लिंच ने कार्मेला पर अटैक कर दिया है और उन्हें रिंग के बाहर भेजा। रिंग के बाहर भी बैकी ने कार्मेला पर अटैक जारी रखा। बैकी लिंच ने बियांका को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया। बैकी लिंच ने पहले ब्लेयर को पंच मारा और फिर स्लैम देते हुए पिन किया और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को जीत लिया। बैकी लिंच की जीत से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और ब्लेयर को कुछ समझ नहीं आ रहा कि उनके साथ क्या हुआ।विजेता: बैकी लिंच#TheMan is BACK ON TOP.@BeckyLynchWWE becomes the new #SmackDown #WomensChampion at #SummerSlam! pic.twitter.com/iWli9IpnhV— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021What an opportunity for @CarmellaWWE!With @SashaBanksWWE unable to compete, can she become the next #SmackDown #WomensChampion?! #SummerSlam pic.twitter.com/iVcT8ch9uR— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021THE MAN HAS COME AROUND AGAIN.@BeckyLynchWWE IS BACK at #SummerSlam!!! pic.twitter.com/sahXRvPAP9— WWE (@WWE) August 22, 2021🚨🔥 @BeckyLynchWWE IS BACK!!! 🔥🚨#SummerSlam pic.twitter.com/0AP6Vi1v5r— WWE (@WWE) August 22, 2021WWE SummerSlam में SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच: द उसोज vs द मिस्टीरियो फैमिलीडॉमिनिक और रे मिस्टीरियो सबसे पहले रिंग में आए और फिर द उसोज ने रिंग में एंट्री की। मिस्टीरियो फैमिली ने शुरुआत में ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया है और वो उसोज पर भारी पड़ रहे हैं। एक अर्ली पिन देखने को मिला, लेकिन जल्द ही किकआउट हुआ। उसोज ने वापसी करते हुए डॉमिनिक का बुरा हाल कर दिया और रिंग के बाहर उनके ऊपर अटैक किया जा रहा है। मुकाबला एक बार फिर रिंग के अंदर पहुंचता हुआ। हालांकि उसोज ने डॉमिनिक को कोई मौका नहीं दिया और उनकी हालत को काफी ज्यादा खराब कर दिया। रे मिस्टीरियो को आखिरकार टैग मिला और उन्होंने अपनी टीम को वापसी दिलाई, लेकिन जिमी ने रे को सुपरकिक लगाई। रे ने किकआउट करते हुए खुद को बचाया। जे उसो को टैग मिला और उन्होंने अपनी टीम के दबदबे को कायम रखा और रे को उसो स्पलैश दे दिया है। रे ने फिर से किकआउट कर दिया। जिमी उसो को टैग मिल गया है। जे उसो ने डॉमिनिक को अप्रैन पर पटक दिया है। जिमी उसो के खिलाफ रे को मोमेंट मिला और 619 मूव दे दिया है। रे ने टॉप रोप से मूव लगाया, लेकिन जिमी ने खुद को बचाया। उसोज ने रे को डबल सुपरकिक लगाई और फिर जे ने उसो स्पलैश देते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: द उसोज Watch and learn!#SummerSlam @reymysterio pic.twitter.com/1cuJEYpaHm— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021The @WWEUsos are putting on a clinic. #SummerSlam #TagTeamTitles pic.twitter.com/VtPpQxEnHw— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021OOOOOOHHHHHH YEEEEAAAAAHHHHHH!#SummerSlam @reymysterio pic.twitter.com/YAu27Sjg9Q— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021WWE SummerSlam में यूएस चैंपियनशिप मैच: डेमियन प्रीस्ट vs शेमसयूएस चैंपियनशिप मैच की शुरुआत हो गई है और डेमियन प्रीस्ट का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। प्रीस्ट ने शेमस को ब्रोकन एरो दे दिया। शेमस ने वापसी करनी चाही, लेकिन प्रीस्ट ने शेमस को रिंग के बाहर भेजा और फिर उनके ऊपर छलांग लगाई। शेमस के बैक में तकलीफ नजर आ रही है और शेमस ने भी उसी के ऊपर अटैक करते हुए कंट्रोल हासिल किया। शेमस पूरी तरह से मैच को डोमिनेट कर रहे और प्रीस्ट काफी दिक्कत में नजर आ रहे हैं। प्रीस्ट ने डीडीटी के जरिए वापसी की और अब उन्होंने क्लोथसलाइन दे दी है। प्रीस्ट ने टॉप रोप से जबरदस्त मूव लगाया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। शेमस ने सेंटन के जरिए वापसी की और अब वो टॉप रोप पर हैं और उन्होंने प्रीस्ट को गिरा दिया। शेमस ने प्रीस्ट को स्लैम दिया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। शेमस ब्रोग किक देने गए, लेकिन प्रीस्ट ने बहुत ही जबरदस्त तरीके से पलटवार कर दिया। हालांकि चोकस्लैम के बाद भी प्रीस्ट को जीत नहीं मिली और शेमस ने किकआउट कर दिया। प्रीस्ट ने शेमस के मास्क को उतारकर फेंक दिया और फेस पर अटैक करना शुरू कर दिया। प्रीस्ट ने शेमस को रेकनिंग देते हुए पिन किया और इसी के साथ वो नए यूएस चैंपियन बन गए हैं। डेमियन प्रीस्ट की मेन रोस्टर में यह पहली चैंपियनशिप जीत है।विजेता: डेमियन प्रीस्ट नए यूएस चैंपियनLet's take a little trip SOUTH OF HEAVEN.#SummerSlam #USTitle @ArcherOfInfamy pic.twitter.com/GYwKDh4KaJ— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021Can ya feel the beat?#SummerSlam #USTitle @WWESheamus pic.twitter.com/QPTH7RXnLn— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021Got ALL of this one. 🎯#SummerSlam #USTitle @ArcherOfInfamy pic.twitter.com/VzAgTmQ4iC— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021Are you not entertained? 💪💪#SummerSlam #USTitle @WWESheamus pic.twitter.com/OJYOzMU6mA— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021Right on the money.@ArcherOfInfamy is on a mission to become the next #USChampion at #SummerSlam! pic.twitter.com/XolnlhGsPw— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021The #USTitle is on the line RIGHT NOW at #SummerSlam! Can @ArcherOfInfamy capture the gold?!Stream @SummerSlam LIVE on @peacockTV in the U.S. and @WWENetwork everywhere else:🦚 https://t.co/qJK55ui4GD🌎 https://t.co/8tDzRburwc pic.twitter.com/N1i8uIMumR— WWE Network (@WWENetwork) August 22, 2021WWE SummerSlam में एलेक्सा ब्लिस vs ईवा मैरीईवा मैरी के साथ डूड्रॉप और एलेक्सा ब्लिस के साथ लिली नजर आ रही हैं। मैच की शुरुआत हो गई है और एलेक्सा ब्लिस काफी रिलेक्स नजर आ रही हैं। ब्लिस ने मैरी को गिरा दिया है, लेकिन मैरी ने पलटवार कर दिया है। ब्लिस इस समय डाउन हैं और मैरी ने लिली को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए हैं। मैरी ने लिली से ही ब्लिस को मारना शुरू कर दिया है। ब्लिस को काफी गुस्सा आ गया है और वो इसे मैरी के ऊपर निकाल रही हैं। ब्लिस टॉप रोप से अपने मूव को मिस कर गईं और ईवा को ओपनिंग मिली। मैरी रेफरी से बात कर रही थी और तभी ब्लिस ने मैरी को डीडीटी दे दिया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। डूड्रॉप ने मैच के बाद ऐलान किया कि इस मैच की लूजर ईवा मैरी हैं। मैरी काफी गुस्से में नजर आ रही हैं और डूड्रॉप ने मजाक बना दिया मैरी का।विजेता: एलेक्सा ब्लिस"AND THE LOSER OF THIS MATCH IS ... EVA MARIEEEEEE!" - @DoudropWWE#SummerSlam @natalieevamarie pic.twitter.com/BhJG88tn1X— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021THE EVA-LUTION HAS ARRIVED AT #SummerSlam!@natalieevamarie battles @AlexaBliss_WWE LIVE RIGHT NOW, streaming on @peacockTV in the U.S. and @WWENetwork everywhere else.🦚 https://t.co/qJK55ui4GD🌎 https://t.co/8tDzRburwc pic.twitter.com/qZp2GAUJLv— WWE Network (@WWENetwork) August 22, 2021😱 😱 😱THAT was not wise. #SummerSlam pic.twitter.com/eh6NKChJcd— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021That's all SHE wrote.@AlexaBliss_WWE makes quick work of @natalieevamarie at #SummerSlam! pic.twitter.com/a1catwu5sC— WWE (@WWE) August 22, 2021WWE SummerSlam में Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच - रैंडी ऑर्टन और रिडल vs ओमोस और एजे स्टाइल्सRaw टैग टीम चैंपियनशिप मैच के लिए सबसे पहले रैंडी ऑर्टन और रिडल रिंग में आए। इसके बाद एजे स्टाइल्स और ओमोस ने एंट्री की। रैंडी और स्टाइल्स ने मैच की शुरुआत की। रैंडी ऑर्टन ने शुरुआत से ही स्टाइल्स के ऊपर दबाव बनाया और फिर उन्होंने रिडल को टैग दिया। स्टाइल्स ने भी ओमोस को टैग दे दिया। ओमोस आते ही रिडल पर हावी हो गए हैं और वो उनकी हालत काफी ज्यादा खराब कर रहे हैं। ओमोस ने रिडल को ऊपर उठा लिया था और रिडल ने स्लीपिंग होल्ड देना चाहा, लेकिन ओमोस ने उन्हें पटक दिया। स्टाइल्स को टैग मिला और जबरदस्त डीडीटी रिडल को लगाया। रिडल काफी ज्यादा मुश्किल में नजर आ रहे हैं। रिडल ने जबरदस्त वापसी करते हुए रैंडी ऑर्टन को टैग दे दिया। रैंडी ने आते ही स्टाइल्स और ओमोस पर अटैक करना शुरू कर दिया। रैंडी ने रोप्स के बीच में से डीडीटी स्टाइल्स को दे दिया और अब वो RKO देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ओमोस ने स्टाइल्स को रिंग के बाहर खींच लिया। ओमोस ने फिर रिडल को अप्रैन पर चोकस्लैम दे दिया। रिडल ने वापसी करते हुए ओमोस को रिंगपोस्ट पर दे मारा। स्टाइल्स ने रिडल को रिंग के बाहर धराशाई कर दिया। एजे स्टाइल्स ने फिनोमिनल फोरआर्म देना चाहा, लेकिन वो मिस कर गए। अंत में रैंडी ऑर्टन ने स्टाइल्स को RKO दिया और फिर पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: रैंडी ऑर्टन और रिडल नए Raw टैग टीम चैंपियनV-I-N-T-A-G-E.#SummerSlam @RandyOrton pic.twitter.com/NeNNYpFf84— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021BROOOOOOO...We have NEW #WWERaw #TagTeamChampions, and their name is #RKBro! #SummerSlam @RandyOrton @SuperKingofBros pic.twitter.com/ygfUCixHtO— WWE (@WWE) August 22, 2021Imagine being that high in the air?#SummerSlam @TheGiantOmos pic.twitter.com/blNwOIH0bh— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021Oh, @AJStylesOrg is HEATED right out of the gate. #SummerSlam #TagTeamTitles pic.twitter.com/E15bC3xX7L— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021Since last year at #SummerSlam … everything has been elevated. #Smackdown. The Universal Championship. The Main Event.Tonight, I elevate @JohnCena and then smash him back to reality. #TeamRoman pic.twitter.com/0w3i6KIcos— Roman Reigns (@WWERomanReigns) August 21, 2021TONIGHT @AllegiantStadm HISTORY will be made! 👆✌️👌= 17 You do not wanna miss this!!#SummerSlam LIVE on @peacockTV at 8pm ET!!! #TeamCena— John Cena (@JohnCena) August 21, 2021WWE SummerSlam किकऑफशो - बिग ई vs बैरन कॉर्बिनबिग ई और बैरन कॉर्बिन के बीच मुकाबला काफी ज्यादा अच्छा रहा। शुरुआत में बिग ई ने पूरी तरह से मैच में अपना दबदबा बनाया, लेकिन जैसे ही बिग ई अपने मूव को मिस कर गए बैरन ने इसका फायदा उठाया और जबरदस्त तरीके से पलटवार किया। कॉर्बिन ने काफी कोशिश की, लेकिन वो बिग ई को पिन नहीं कर पाए। अंत में बिग ई ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और बैरन कॉर्बिन को बिग एंडिंग देते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच जीतने के बाद बिग ई ने आखिरकार अपना कॉन्ट्रैक्ट वापस पाया और फैंस ने भी इस पल को काफी पसंद किया।विजेता: बिग ईREDEMPTION for @WWEBigE! #SummerSlam pic.twitter.com/WsjjOEr2yN— WWE (@WWE) August 21, 2021He made him LOOK INTO HIS EYES before bringin' the pain. 👀#SummerSlam @WWEBigE pic.twitter.com/kUpxkJzT3v— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 21, 2021NOT SO FAST, @BaronCorbinWWE!#SummerSlam @WWEBigE pic.twitter.com/D4oAS8hs9K— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 21, 2021नमस्कार, WWE समरस्लैम (SummerSlam) की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद WWE के दूसरे सबसे बड़े पीपीवी के लिए स्टेज सज चुका है। अब बस सभी को इंतजार है कि कब SummerSlam की शुरुआत होगी और वो अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को एक्शन में देख पाएंगे।WWE ने SummerSlam को खास बनाने के लिए कई यादगार मैचों को बुक किया है। इस साल SummerSlam में कुल मिलाकर 10 मैच होने वाले हैं। इसमें 7 मैच चैंपियनशिप और 3 मुकाबले नॉन टाइटल होने वाले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि आईसी चैंपियनशिप और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबले पीपीवी में नहीं होने वाले हैं।WWE के टॉप 4 पीपीवी में से एक SummerSlam का मेन शो भारतीय समयअनुसार सुबह 5:30 बजे से लाइव आएगा। आप पीपीवी को लाइव सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं और इसके अलावा स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी पर भी आपको लाइव कमेंट्री के साथ पल-पल के अपडेट्स मिलने वाले हैं।WWE SummerSlam में होगा रोमन रेंस vs जॉन सीना का मैचरोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। यह मैच दोनों ही सुपरस्टार्स के लिए काफी ज्यादा खास होने वाला है। एक तरफ जहां जॉन सीना की नजर इस मैच को जीतते हुए 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर होगी। दूसरी तरफ रोमन रेंस ने ऐलान कर दिया है कि अगर वो इस मैच को हार जाते हैं, तो वो WWE को छोड़ देंगे। इस मैच का नतीजा किसके पक्ष में रहता है यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है।Are you ridin' with @WWERomanReigns, @HeymanHustle and #TeamRoman, or are you #TeamCena looking for @JohnCena to win his 17th World Championship?#SummerSlam streams LIVE THIS SATURDAY at 8E/5P exclusively on @peacockTV in the U.S. and @WWENetwork everywhere else! pic.twitter.com/K3jLwCWirT— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 18, 2021बॉबी लैश्ले और गोल्डबर्ग भी एक दूसरे के आमने-सामने होने वाले हैं। दोनों सुपरस्टार्स के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। इस मैच की बुकिंग काफी ज्यादा जबरदस्त रही है और सभी को उम्मीद है दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स के बीच अच्छा मैच देखने को मिलेगा।इसके अलावा एजे स्टाइल्स और ओमोस Raw टैग टीम चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन और रिडल के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। द उसोज SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को द मिस्टीरियोस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। बियांका ब्लेयर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को साशा बैंक्स, तो निकी A.S.H Raw विमेंस चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट मैच में शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं।यूएस चैंपियन शेमस अपनी चैंपियनशिप को डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इसके अलावा नॉन टाइटल्स मैच की बात की जाए, एलेक्सा ब्लिस vs ईवा मैरी, ऐज vs सैथ रॉलिंस और जिंदर महल vs ड्रू मैकइंटायर के बीच भी मुकाबला होने वाला है।Former friends turned vicious foes do battle as @DMcIntyreWWE takes on @JinderMahal TONIGHT at @SummerSlam.#SummerSlam starts tonight at 8E/5P.Streaming exclusively on @peacockTV in U.S. and @WWENetwork everywhere else. pic.twitter.com/TmqKksBlt0— WWE (@WWE) August 21, 2021