WWE में लगातार बवाल मचाने वाले पूर्व चैंपियन की 2023 में खुलेगी किस्मत, कंपनी की तरफ से आखिरकार मिलेगा बड़ा पुश?

..
पूर्व Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली
पूर्व Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली

Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) Raw ब्रांड की सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं। जजमेंट डे (Judgment Day) ग्रुप की मेंबर के काम से कंपनी के ऑफ़िशियल्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं और वो लगातार बवाल मचा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 में उनकी किस्मत खुलने वाली है और पूर्व Raw विमेंस चैंपियन को बड़ा पुश मिल सकता है।

Ad

रिया रिप्ली को जजमेंट ग्रुप में शामिल होने का बहुत फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही उनकी काफी मजबूत बुकिंग देखने मिल रही है। हाल ही में उन्होंने 140 किलो वजनी ल्यूक गैलोज को बॉडी स्लैम लगाया था। फैंस को उम्मीद है कि रिया जल्द ही विमेंस चैंपियनशिप सीन में दिखाई दे सकती हैं।

Wrestling Observer Radio पर बात करते हुए डेव मैल्टज़र ने बताया कि WWE अगले साल कैलिफोर्निया में होने वाले WrestleMania 39 में रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर का मैच बुक कर सकती हैं।

"रिया रिप्ली को बड़ा पुश मिलने वाला है। मेरा मानना है कि हमें रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर का मैच WrestleMania 39 में देखने मिल सकता है।"
Ad

WWE में रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर का मैच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए इसी साल Money in the Bank में देखने को मिलने वाला था। हालांकि रिप्ली को लगी चोट के कारण प्लान में बदलाव किया गया, लेकिन अगले साल जरूर उन्हें यह मौका मिल सकता है।

पूर्व Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली ने अपनी तुलना WWE दिग्गज के साथ की

रिया रिप्ली इस समय विमेंस रोस्टर की सबसे मजबूत फिजिक वाली सुपरस्टार्स हैं। पूर्व NXT चैंपियन ने अपनी तुलना WWE दिग्गज चायना के साथ की और New York Post के साथ हुए इंटरव्यू में रिप्ली ने कहा,

"यह कुछ ऐसा है जिसे हमने चायना के बाद से अभी तक नही देखा है। यह बढ़िया है कि मैं अब यह सब कर रही हूं। बेल बजने से पहले रिंग में जाकर सभी को धराशाई करके मैं यह सब को दिखा देती हूं कि मैं कौन हूं।"
Ad

चायना बिना किसी शक के WWE इतिहास की सबसे मजबूत विमेंस सुपरस्टार में से एक थीं। रेसलिंग इंडस्ट्री में वो 9th Wonder of the World से पहचानी जाती थीं। वो Royal Rumble में भाग लेने वाली पहली विमेंस स्टार थीं। इसके अलावा चायना कंपनी के इतिहास की एक मात्र विमेंस सुपरस्टार हैं, जिन्होंने आईसी चैंपियनशिप जीती थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications