फेमस WWE सुपरस्टार अचानक हुआ चोटिल, टूटी पसलियां; WrestleMania 41 से पहले फैंस के लिए बुरी खबर

आंद्रे चेज और इथन पेज (Photo: WWE.com)
आंद्रे चेस चोटिल हो गए हैं (Photo: WWE.com)

Andre Chase Injured: WWE में काम करने वाले रेसलर्स का चोटिल होना बेहद आम है। हाल में रोमन रेंस (Roman Reigns) के द ब्लडलाइन (The Bloodline) मेंबर सैमी ज़ेन चोटिल होने के चलते अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए थे। अब 35-वर्षीय सुपरस्टार आंद्रे चेस को लेकर यह जानकारी आ रही है कि वह WWE WrestleMania 41 से पहले अचानक चोटिल हो गए हैं, जो उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। इसके बारे में उस समय जानकारी मिली, जब वह टीवी पर एक सैगमेंट का हिस्सा थे। उस दौरान उन्हें यह बताया गया कि उन्होंने खुद को चोटिल कर लिया है और उन्हें आराम की सख्त जरूरत है।

Ad

आंद्रे चेस ने 25 मार्च 2025 को हुए NXT एपिसोड में ईथन पेज के साथ सिंगल्स मैच किया था। इसके दौरान पेज ने चेस को सेकेंड रोप से पावरस्लैम हिट कर दिया था। इसके चलते आंद्रे को ट्रेनर रूम का रूख करना पड़ा था। अब हालिया NXT एपिसोड में मेडिकल ऑफिशियल ने आंद्रे को बताया कि उन्होंने अपनी रिब्स (पसलियां) तोड़ ली हैं। इसके चलते उन्हें अनिश्चितकाल के लिए बाहर रहना होगा। इस बातचीत में उनकी वापसी को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं बताई गई है। इस समय चोट को लेकर कोई और अपडेट साझा नही की गई है।

Ad

आंद्रे एक समय पर चेस यूनिवर्सिटी के लीडर थे। इसमें थिया हेल, रिज हॉलैंड और ड्यूक हडसन होते थे। 19 नवंबर 2024 को हुए NXT एपिसोड में हॉलैंड ने यह शर्त रखकर चेस के साथ मैच किया था, जहां अगर वह अपना NXT टाइटल नंबर वन कंटेंडर मैच जीत गए, तो उनका फैक्शन टूट जाएगा। आखिरकार रिज जीत गए और यह ग्रुप खत्म हो गया। ड्यूक को कुछ समय पहले कंपनी ने रिलीज कर दिया था। वहीं ईथन पेज के साथ 25 मार्च 2025 को हुए मुकाबले के बाद चेस की वापसी को लेकर असमंजस बरकरार है।

WWE NXT में कितने टाइटल जीत चुके हैं आंद्रे चेस?

आंद्रे चेस ने WWE में अबतक दो बार NXT टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इसमें पहली बार उनके साथ ड्यूक हडसन थे, जबकि दूसरी बार रिज हॉलैंड ने उनका साथ दिया था। अब रिज भले ही WWE का हिस्सा हैं और आंद्रे भी कंपनी में काम करते हैं, ड्यूक को WWE ने रिलीज कर दिया है। यह देखना होगा कि वह दोबारा एक्शन का हिस्सा कब बनती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications