"सिर्फ थोड़े और समय तक"- WWE दिग्गज ने SummerSlam 2023 में चैंपियनशिप हारने के बाद कंपनी छोड़ने के दिए संकेत

Ujjaval
WWE दिग्गज का बड़ा बयान आया सामने
WWE दिग्गज का बड़ा बयान आया सामने

Asuka: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में ओस्का (Asuka) अपनी विमेंस चैंपियनशिप हार गईं। कई सारे फैंस उनकी इस बड़ी हार से निराश नज़र आए। अब ओस्का ने अपने भविष्य को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला मैसेज देते हुए WWE छोड़ने के संकेत दिए हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार ओस्का ने अपनी बड़ी हार के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट डाली। उन्होंने फैंस को एक अहम संदेश दिया और बताया कि उनके पास काफी कम समय रह गया है। वो इसके द्वारा संकेत दे रही हैं कि शायद जल्द ही वो WWE या प्रोफेशनल रेसलिंग को पूरी तरह से अलविदा कह सकती हैं। उन्होंने अपने भावुक ट्वीट में लिखा,

"मेरा यह सफर थोड़े और लंबे समय तक चलने वाला है। सिर्फ थोड़े और समय तक! यह मेरे लिए पहले के मुकाबले ज्यादा जरुरी समय है।"

आप नीचे ओस्का का यह ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

WWE SummerSlam 2023 में हुए विमेंस चैंपियनशिप मैच में मचा बवाल

SummerSlam 2023 में ओस्का, बियांका ब्लेयर और शार्लेट फ्लेयर के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इसे आसानी से शो का सबसे अच्छा मुकाबला कहा जा सकता है। तीनों ही विमेंस रेसलर्स ने प्रभावित किया और WWE ने उन्हें पर्याप्त समय दिया। मैच के दौरान बियांका ब्लेयर चोटिल हो गई थीं।

उन्हें मेडिकल स्टाफ द्वारा बैकस्टेज ले जाया जा रहा था। इसी बीच वो दोबारा रिंग में आईं और दर्द में होने के बावजूद लड़ाई की। अंत में उन्हें इस चीज़ का फायदा मिला और उन्होंने जीत दर्ज करते हुए WWE विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। ओस्का के टाइटल रन का इसी के साथ अंत हो गया।

मैच के बाद बियांका ब्लेयर का सेलिब्रेशन ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। बेली और विमेंस Money in the Bank विजेता इयो स्काई ने एंट्री की। बेली ने फ्लेयर और ओस्का को धराशाई किया। स्काई ने ब्लेयर को निशाना बनाया और Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। उन्होंने ब्लेयर पर जीनियस ऑफ स्काई मूव लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। शो में दो बार टाइटल चेंज हुआ और यह देखना सभी के लिए एक चौंकाने वाली चीज़ रही थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications