123 किलो के दिग्गज WWE सुपरस्टार ने भारतीय नामों का दिया मजेदार जवाब, पढ़िए कैसे किया चैलेंज पूरा?

WWE सुपरस्टार को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज
WWE सुपरस्टार को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को हाल में भारतीय ग्रीटिंग्स यानी स्वागत के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नामों को बोलने का मौका मिला। ये शब्द देश के कई राज्यों से थे और इनमें से कुछ को द ऑलमाइटी बोलने में सफल रहे जबकि कुछ अन्य में उन्हें थोड़ी मुश्किल पेश आई।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आप WWE हॉल ऑफ फेमर और रुस्तम-ए-हिन्द Dara Singh जी के बारे में नहीं जानते होंगे

भारत में बॉबी के कई फैंस हैं और वो सब बॉबी को अपनी WWE चैंपियनशिप को Money In The Bank में डिफेंड करते हुए देखेंगे। इसमें उनके विरोधी कोफी किंग्सटन होंगे जिन्होंने हाल में उनसे लड़ने का मौका प्राप्त किया है। क्या बॉबी लैश्ले ही शो के अंत में WWE चैंपियन रहेंगे या कोई अन्य बदलाव देखने को मिलेगा?

WWE सुपरस्टार को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज

बॉबी लैश्ले WWE Now इंडिया के एक एपिसोड में शो की होस्ट गेलिन मेंडोजा के साथ बात कर रहे थे। गेलिन ने उन्हें इस चैलेंज के बारे में बताया जिसमें महज 60 सेकेंड्स में उन्हें भारत में स्वागत के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को बोलना था। बॉबी लैश्ले अपने हर चैलेंज को जीतने वाली सोच के साथ इस चैलेंज में भी जीत दर्ज करने को तैयार थे।

ये भी पढ़ें: WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज, जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

उन्होंने नमस्ते, वणक्कम, नमस्कार, का हाल बा, प्रणाम, धन्नोबाद, शुक्रिया, केम छो, कसा आहेस, सलाम को सही बुलाया जबकि वो कुछ नामों को महज थोड़ी गलती के कारण सही नहीं पुकार सके। रेसलिंग में अच्छा काम करने वाले WWE चैंपियन का प्रदर्शन इस चैलेंज में भी अच्छा था।

बॉबी लैश्ले Money In The Bank में कोफी किंग्सटन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे। वहीं मेंस Money In The Bank लैडर मैच में उनके पूर्व विरोधी ड्रू मैकइंटायर भी होंगे। क्या ये संभव है कि वो ब्रीफकेस को जीतकर उसे उसी रात लैश्ले पर कैश इन करके नए WWE चैंपियन बन जाएं?

ये भी पढ़ें: "मैं द अंडरटेकर को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाला था"

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications