Bobby Lashley: WWE Royal Rumble का समापन हो गया। मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) भी नज़र आए। हालांकि वो 3 मिनट से ज्यादा यहां टिक नहीं पाए। उनके मौजूदा दुश्मन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया। अब लैश्ले ने एक बोल्ड मैसेज भी लैसनर को भेजा है। मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर ने 12वें नंबर पर एंट्री की थी। आते ही उन्होंने तीन सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। इसके बाद बॉबी लैश्ले ने एंट्री की। लैश्ले ने आते ही सभी को स्पीयर लगाया। इसके बाद उन्होंने लैसनर को निशाना बनाया और एलिमिनेट कर दिया। ब्रॉक भी ये देखकर चौंक गए थे। उन्होंने रिंगसाइड में अपना गुस्सा दिखाया। रेफरी सहित WWE ऑफिशियल्स पर अटैक किया। बैरन कॉर्बिन को भी उन्होंने एफ-5 लगा दिया।WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले ने दी अपनी खास प्रतिक्रियामेंस रॉयल रंबल मैच के विजेता कोडी रोड्स रहे। खैर लैसनर को एलिमिनेट करने के बाद बॉबी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने ब्रॉक का मजाक बनाया। Bobby Lashley@fightbobbyTold you!! Kiss my ass, Brock. 🏾 #RoyalRumble twitter.com/fightbobby/sta…Bobby Lashley@fightbobbyEverybody else in the #RoyalRumble I’m warning you now…stay the hell out of my way!! I’m getting rid of Brock tonight, and THEN I’ll take care of the rest of you! 🏾 twitter.com/wwe/status/161…80570Everybody else in the #RoyalRumble I’m warning you now…stay the hell out of my way!! I’m getting rid of Brock tonight, and THEN I’ll take care of the rest of you! 😡👊🏾 twitter.com/wwe/status/161…Told you!! Kiss my ass, Brock. 👊🏾 #RoyalRumble twitter.com/fightbobby/sta… View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर ने पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में वापसी की थी। मेन इवेंट में बॉबी लैश्ले और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था। इस मैच के अंत में लैश्ले जीतने वाले थे लेकिन लैसनर ने एंट्री कर ली। उन्होंने लैश्ले को एफ-5 दिया। इसके बाद ऑस्टिन को एफ-5 देकर उनके ऊपर डाल दिया। रेफरी ने तीन काउंट किए और ऑस्टिन ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली।ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी लैसनर ने अचानक आकर बॉबी के ऊपर अटैक किया था। बॉबी ने इसके बाद कहा था कि वो मेंस रॉयल रंबल मैच में लैसनर को एलिमिनेट करेंगे। कुछ ऐसा ही बॉबी ने कर दिखाया। अब ऐसा लग रहा है कि WrestleMania 39 में इन दोनों के बीच मुकाबला होगा। अभी तक दो सिंगल्स मुकाबले दोनों के बीच हो चुके हैं। दोनों एक-एक मैच जीत चुके हैं। अब अगर इनके बीच मुकाबला होगा तो फैंस को बहुत मजा आएगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।