WWE Superstar Brock Lesnar के फिनिशिंग मूव 'F5' की शुरुआत कैसे हुई और इतिहास की पूरी जानकारी जिसे फैंस को जरूर जानना चाहिए

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का F5 मूव काफी खतरनाक है
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का F5 मूव काफी खतरनाक है

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का नाम जहन में आते ही सबसे पहला नाम उनके फिनिशिंग मूव F5 और सुपलेक्स सिटी का आता है। द बीस्ट रिंग में जितने खतरनाक हैं, उतना ही खतरनाक उनका फिनिशिंग मूव F5 है। लैसनर ने WWE में डेब्यू के बाद से ही बड़े-बड़े धुरंधरों का F5 मूव का शिकार बनाया है।

Ad

इस लिस्ट में रिकीशी, द बिग शो और मार्क हैनरी जैसे भारी भरकम रेसलरों का नाम भी शामिल हैं, ये सभी सुपरस्टार कभी न कभी F5 का शिकार बने हैं। ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर पर लगातार 3 F5 लगाकर उनकी WrestleMania स्ट्रीक को तोड़ा था। इसके अलावा रोमन रेंस और जॉन सीना जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार भी बीस्ट के F5 से नहीं बच पाए।

F5 मूव क्या है ?

F5 दरअसल एक तरह का फेसबस्टर मूव है। फेसबस्टर मूव में रेसलर अलग-अलग तरीके से अपने विरोधी को पकड़कर नीचे मारते है, जिसमें सबसे पहले मैट पर उनका फेस और बॉडी टकराती है। F5 मूव फायरमैन कैरी फेसबस्टर की श्रेणी में आता है। ब्रॉक लैसनर द्वारा इस्तेमाल और पॉपुलर किए जाने के बाद इसका नाम F5 पड़ा।

F5 मूव कैसे दिया जाता है ?

youtube-cover
Ad

इस मूव को विरोधी पर इस्तेमाल करने के लिए ब्रॉक लैसनर सबसे पहले दूसरे रेसलर को अपने कंधों और गर्दन के पिछले हिस्से पर रख लेते हैं। ब्रॉक लैसनर का एक हाथ दूसरे रेसलर के सिर और एक पैर पर होता है। लैसनर विरोधी के सिर पर थोड़ा उठाते हैं और घुमाते हुए उन्हें नीचे मैट पर गिरा देते हैं।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के मूव का नाम F5 कैसे पड़ा ?

द बीस्ट के फिनिशर का नाम F5 टोरनेडो के नाम पर पड़ा। टोरनेडो दरअसल तेज हवा होती है, जोकि एक शंकु के आकार पर ट्रेवल करती है और अपनी सामने आने किसी भी बड़ी से बड़ी चीज को तहस नहस कर सकती है। टोरनेडो को मापने के लिए एक स्केल का यूज़ किया जाता है, जिसमें टोरनेडो को F-0 से F-5 तक रेटिंग दी जाती है। सबसे खतरनाक और शक्तिशाली टोरनेडो को F5 श्रेणी का माना जाता है और इसी के नाम पर उनके मूव का नाम F5 पड़ा।

youtube-cover
Ad

F5 मूव का आइडिया किसका था ?

अपने फिनिशर को लेकर एक बार ब्रॉक लैसनर ने इंटरव्यू में कहा,

"मैं एक दिन जापान रेसलिंग की कुछ वीडियोज़ देख रहा था। जॉन लॉरीनाइटस ने मुझे ऐसे के मूव के इस्तेमाल के बारे में बताया। हम दोनों ने मिलकर मूव पर काम किया, जोकि एक तरह का स्पिनिंग डीडीटी था। मुझे ये काफी खतरनाक और कारगर लगा और काफी पसंद भी आया।"

WWE में Brock Lesnar ने अपना आखिरी मैच कब और किसके खिलाफ लड़ा था?

आपको बता दें कि द बीस्ट ने WWE में अपना आखिरी मैच SummerSlam 2023 में लड़ा था। यहां उनका सामना कोडी रोड्स के खिलाफ हुआ था और जबरदस्त मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद लैसनर ने अमेरिकन नाईटमेयर के प्रति सम्मान जताया था और सभी का दिल जीता था।

इसके बाद से लैसनर अभी तक कंपनी में वो दिखाई नहींं दिए हैं और अभी कहना मुश्किल है कि वो कबतक उनकी वापसी होगी। हालांकि हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार Brock Lesnar का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गया है।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications