WWE रिंग में पूर्व चैंपियन ने 15 महीने बाद लड़ा सिंगल्स मैच, दुश्मन को किया धराशाई, WrestleMania प्रतिद्वंदी के साथ हुआ तगड़ा ब्रॉल

WWE
WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच (Photo: X/ @SKWrestling_)

Charlotte Flair Defeated B-Fab: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बहुत खास रहा। फैंस को कई रोचक चीजें देखने को मिलीं। 15 महीने बाद रिंग में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने भी अपना पहला सिंगल्स मैच लड़ा। उन्होंने 34 साल की बी-फैब को मात दी। जीत के बाद काफी खुश फ्लेयर नज़र आईं। हालांकि, इसके बाद उनका टिफनी स्ट्रैटन के साथ ब्रॉल भी हुआ। सिक्योरिटी और ऑफिशियल्स ने आकर मामले को शांत कराया। टिफनी बहुत गुस्से में इस बार लगींं।

Ad
Ad

पिछले हफ्ते SmackDown में शार्लेट फ्लेयर और बी-फैब के बीच बैकस्टेज विवाद हुआ था। वहां से दोनों के बीच सिंगल्स मैच का ऐलान किया गया। 18 दिसंबर, 2023 को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में फ्लेयर इंजर्ड हो गई थीं। इसके बाद लंबे समय तक वो एक्शन से बाहर रहीं। पिछले महीने हुए विमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने मुकाबले को अपने नाम भी किया। कंपनी ने उन्हें आते ही तगड़ा पुश दिया।

शार्लेट फ्लेयर और बी-फैब के बीच मैच अच्छा रहा। मुकाबले में फ्लेयर का ही ज्यादा दबदबा देखने को मिला। फैब ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में फ्लेयर ने उन्हें फिगर 8 लेग लॉक लगाया। इस पर फैब ने टैपआउट किया। इस तरह फ्लेयर ने जीत दर्ज की। शार्लेट ने मैच के बाद भी अपना सबमिशन फैब के ऊपर लगाए रखा था। टिफनी स्ट्रैटन ने इसके बाद एंट्री की। फ्लेयर और उनके बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ। मामला संभालने के लिए सिक्योरिटी और ऑफिशियल्स को आना पड़ा। अंत में स्ट्रैटन ने फ्लेयर समेत सिक्योरिटी पर मूनसॉल्ट लगा दिया।

Ad

WWE WrestleMania 41 में होगा तगड़ा मैच

विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर शार्लेट फ्लेयर ने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इसके बाद WrestleMania 41 में अपने प्रतिद्वंदी के रूप में विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन को चुना। दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। टिफनी और फ्लेयर की राइवलरी ने अब जोर पकड़ लिया है। दोनों एक-दूसरे के ऊपर हमला करने का बिल्कुल भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। आगे जाकर और भी बवाल इनकी राइवलरी में देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications