WWE SummerSlam 2024 से पहले 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने दिलचस्प पोस्ट शेयर कर दिए वापसी के संकेत, क्या टाइटल मैच के बाद होगी एंट्री?

WWE
क्या WWE SummerSlam 2024 में फैंस को मिलेगा तोहफा? (Photo: WWE.com)

Charlotte Flair Potential Return Tease: WWE SummerSlam 2024 बहुत नजदीक है। कुछ दिग्गजों की इस प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी हो सकती है। 14 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का नाम लिस्ट में सबसे पहले सामने आ रहा है। उन्होंने इससे पहले अब वापसी के संकेत दे दिए हैं।

Ad

पिछले साल के अंत में फ्लेयर को ACL इंजरी आ गई थी। SmackDown में ओस्का के खिलाफ सिंगल्स मुकाबले में उन्हें चोट लगी। साल 2024 में उन्होंने एक भी मैच नहीं लड़ा है। कहा गया था कि 7-8 महीने के अंदर वो वापसी कर लेंगी।

फ्लेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया फोटोशूट साझा किया। साथ ही उन्होंने एक दिलचस्प संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास एक छुट्टी के लिए और समय है। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो जल्द ही रिंग में वापसी करने के लिए तैयार हैं। आप उनके द्वारा डाली गई तस्वीरें नीचे देख सकते हैं।

Ad

SummerSlam 2024 में अगर शार्लेट फ्लेयर वापसी करेंगी तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। कहा जा रहा है कि रोमन रेंस भी इस प्रीमियम लाइव इवेंट में एंट्री कर सकते हैं। फ्लेयर के आने से विमेंस डिवीजन की ताकत और बढ़ जाएगी। बैकी लिंच भी कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद से अभी तक रिंग में नज़र नहीं आईं हैं।

WWE SummerSlam 2024 में दो स्टार्स के बीच होगा बड़ा मैच?

SummerSlam में बेली अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। बेली ने WrestleMania XL में टाइटल जीता था। वहीं जैक्स ने Queen of the Ring टूर्नामेंट जीतकर इस मुकाबले के लिए मौका पाया था। इन दोनों के बीच मैच के बाद फ्लेयर की एंट्री फैंस को देखने को मिल सकती हैं। आप सभी को पता है कि कंपनी द्वारा हमेशा उन्हें बड़ा पुश दिया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

फ्लेयर का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। ट्रिपल एच ने जरूर उनके लिए बड़ा प्लान बनाया होगा। फ्लेयर खुद इससे पहले भी कई बार समर की सबसे बड़ी पार्टी में वापसी के संकेत दे चुकी हैं। अब देखना होगा कि वो अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications