'हमने एक जायंट को खो दिया'- दिग्गज के निधन पर शोक में डूबे WWE Superstar CM Punk ने भावुक होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जानिए WWE स्टार सीएम पंक ने क्या कहा?
जानिए WWE स्टार सीएम पंक ने क्या कहा?

CM Punk: म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज स्टीव एल्बिनी (Steve Albini) का हाल ही में 61 साल की उम्र में देहांत हो गया। WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) को उनके निधन से बड़ा झटका लगा है और वो शोक में डूब गए हैं। पंक ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि उन्हें अर्पित की है।

Ad

आपको बता दें स्टीव एल्बिनी का 7 मई को उनके आवास पर हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी अचानक निधन की खबर सुनकर संगीत जगत में शोक छा गया था। एल्बिनी ने अपने काम से म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया था। पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं।

WWE दिग्गज सीएम पंक भी पिछले कुछ समय से एल्बिनी के काम के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उनके मन में एल्बिनी के लिए सम्मान और तारीफ के अलावा कुछ भी नहीं है। पंक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,

हमने एक जायंट को खो दिया है। स्टीव एल्बिनी के साथ काम करने का मौका पाकर मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा था। स्टीव एल्बिनी, शिकागो रॉयल्टी। RIP।
Ad

पंक ने साल 2019 में आई हॉरर फिल्म Girl On The Third Floor में काम किया था। बाद में उन्होंने पेस्ट मैगनीज को इंटरव्यू दिया और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि स्टीव एल्बिनी के कारण ही उन्होंने इस फिल्म में काम किया। पंक ने कहा था,

स्टीव एल्बिनी के कारण ही मैंने इस फिल्म में काम करने के लिए हां कहा था। मुझे पता था कि स्टीव वहां रहेंगे तो फिर काम भी अच्छा होगा। मैं शिकागो का हूं तो हम दोनों के बीच अच्छी बातचीत रही।

WWE Royal Rumble 2024 में सीएम पंक को लगा था झटका

WWE में सीएम पंक की राइवलरी इस समय ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही है। Royal Rumble 2024 में पंक को इंजरी आ गई थी। इसके बाद वो एक्शन से बाहर हो गए। अभी तक रिंग में उन्होंंने कोई भी मैच नहीं लड़ा है। वो अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है। हालांकि, रिंग में आकर अपने माइंंडगेम और प्रोमो के जरिए वो ड्रू को अच्छी टक्कर दे रहे हैं। पंक और मैकइंटायर के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला बहुत जल्द होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications