WWE में 37 साल के Superstar के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर आई बड़ी जानकारी, क्या कंपनी को कहेंगे अलविदा?

क्या WWE के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन करेगा ये रेसलर?
क्या WWE के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन करेगा ये रेसलर?

WWE Star Contract: WWE में इस महीने कुछ सुपरस्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। 37 साल के डाइजैक (Dijak) का नाम भी लिस्ट में शामिल है। उनका कॉन्ट्रैक्ट इस महीने खत्म हो रहा है और उनकी नई डील को लेकर जानकारी सामने आई है।

Ad

डाइजैक पिछले कुछ सालों से NXT में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने ब्रांड में कुछ टॉप सुपरस्टार्स के साथ मिलकर फैंस को अच्छे मैच दिए हैं। हालांकि, WWE में अभी भी वो अपना पहला टाइटल जीतने का इंतजार कर रहे हैं। वो कई बार NXT चैंपियनशिप और NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीतने के करीब पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली।

NXT में उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए इस साल ड्राफ्ट में कंपनी द्वारा उन्हें तोहफा दिया गया। रेड ब्रांड में वो चुने गए। हालांकि, Raw में अभी तक वो नज़र नहीं आए हैं। Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार डाइजैक का WWE कॉन्ट्रैक्ट जून के अंत में खत्म होने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका प्रतिनिधित्व पैरागॉन टैलेंट ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। जिसे उनके कॉन्ट्रैक्ट बातचीत के दौरान मोजो राउली और स्टीवन के द्वारा फाउंड किया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डाइजैक और कंपनी के बीच बातचीत शुरू हो गई लेकिन अभी तक कोई प्रस्ताव सामने नहीं आया है। ये भी कहा गया है कि अगर वो कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं करते हैं तो फिर बाहर उनके लिए ज्यादा कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएगा।

youtube-cover
Ad

क्या WWE के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाएंगे डाइजैक?

वैसे देखा जाए तो डाइजैक के लिए क्रिएटिव टीम के पास अभी कोई प्लान नहीं है। Raw में उनके आने के बाद फैंस खुश हो गए थे। सभी को लगा था कि उनका तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा और वो किसी खास स्टोरीलाइन में नज़र आएंगे। अभी तक ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है। अगर आगे ऐसा ही रहा तो फिर उनके करियर को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।

फिलहाल अच्छी खबर ये है कि कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू को लेकर दोनों पक्षों में बात शुरू हो गई है। फैंस उम्मीद करेंगे कि डाइजैक WWE के साथ बन रहें। इस बारे में आगे जरूर कोई ना कोई बड़ा अपडेट सामने आएगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications