पहले अपने पिता और अब 'प्यार' को दिया धोखा, जानें कैसे WWE के सबसे बड़े हील ने एक किस से पूर्व चैंपियन के विश्वास को किया चकनाचूर

Ujjaval
WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो पर भरोसा करना मुश्किल है (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो पर भरोसा करना मुश्किल है (Photo: WWE.com)

Dominik Betrayed Rhea Ripley After Father Rey Mysterio: WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि उनपर भरोसा करना बहुत मुश्किल हैं और वो अपने करीबी लोगों को धोखा देने से पीछे नहीं हटते हैं। पहले उन्होंने अपने पिता और अब अपने 'प्यार' रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को धोखा दे दिया।

Ad

2 साल पहले पिता रे मिस्टीरियो को धोखा देने के बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो, जजमेंट डे का हिस्सा बने थे। उनके इस फैक्शन में शामिल होने का कारण रिया रिप्ली थीं। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता था। उन्हें अलग कर पाना मुश्किल था लेकिन यह काम लिव मॉर्गन ने करके दिखाया। रिया रिप्ली WWE WrestleMania XL के बाद चोटिल हो गई थीं। उन्हें इसी वजह से चैंपियनशिप को भी छोड़ना पड़ा।

लिव मॉर्गन ने धीरे-धीरे जजमेंट डे के सदस्यों का दिल जीतने की कोशिश की। इसी बीच उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो से करीबी बनाई और उन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया। लिव इसमें काफी सफल भी हुईं लेकिन रिया रिप्ली के आने के बाद चीज़ें बदलती हुई नज़र आईं। डॉमिनिक ने रिया का साथ दिया और लिव मॉर्गन के इसी वजह से आंसू छलकने लगे।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। यह मुकाबला फैंस को पसंद आया और यहां डॉमिनिक मिस्टीरियो ने बड़ा किरदार निभाया। उन्होंने रिया रिप्ली को स्टील चेयर का उपयोग नहीं करने दिया और बाद में रेफरी का ध्यान भटकते हुए चेयर रिंग में रख दी।

पहले लगा कि उन्होंने रिया रिप्ली की मदद के लिए चेयर रखी लेकिन वो असल में लिव मॉर्गन के साथ थे। मॉर्गन ने चेयर पर रिप्ली को ओब्लिवियन दिया और पिन करके जीत दर्ज की। इसी के साथ मॉर्गन ने चैंपियनशिप रिटेन की। इसके बाद डॉमिनिक ने लिव को किस किया और यहां से पता चल कि दोनों मिले हुए थे। डॉमिनिक ने रिया को धोखा देते हुए उनके विश्वास को चकनाचूर कर दिया।

Ad

WWE में रिया रिप्ली से पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपने पिता को किस तरह से दिया था धोखा?

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपने करियर की शुरुआत पिता रे मिस्टीरियो के साथ की थी और दोनों टैग टीम चैंपियन बनने में भी सफल हुए। लगातार रिया रिप्ली द्वारा परेशान किए जाने के बाद WWE Clash at the Castle 2022 में अपने पिता से नाखुश डॉमिनिक ने बड़ा फैसला किया। उन्होंने रे पर हमला करके फैंस को चौंका दिया और जजमेंट डे का हिस्सा बन गए। पहले उन्होंने पिता को धोखा दिया और अब वो रिया रिप्ली के खिलाफ भी हो गए हैं। डॉमिनिक ने यह साबित कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति का उनपर भरोसा करना गलती होगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications