WWE के मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns और Seth Rollins जैसे दिग्गजों को इस मामले में छोड़ा पीछे, 2023 में किया जबरदस्त कारनामा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों को पछाड़ा
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों को पछाड़ा

Roman Reigns & Seth Rollins: WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) मौजूदा समय के सबसे बड़े हील रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले एक साल में काफी अच्छा काम किया और सुधार दिखाया है। अब उनसे जुड़ा एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। वो रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) जैसे दिग्गज रेसलर्स को साल में सबसे ज्यादा मैच लड़ने के मामले में पछाड़ चुके हैं।

Ad

Wrestle Features ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रोचक रिकॉर्ड पोस्ट किया। इसमें उन्होंने 2023 में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले सुपरस्टार्स के बारे में बताया। इस लिस्ट में 99 मैचों के साथ पहले स्थान पर कोडी रोड्स मौजूद थे। दूसरे नंबर पर डॉमिनिक मिस्टीरियो थे, जिन्होंने इस साल अभी तक 95 मैच लड़े हैं। तीसरे नंबर पर 92 मुकाबलों के साथ सैथ रॉलिंस हैं।

इस लिस्ट में ऑस्टिन थ्योरी का नाम 90 मैचों के साथ चौथे स्थान पर है। डेमियन प्रीस्ट और गुंथर ने संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है। दोनों ने 89 मुकाबले लड़े हैं। मौजूदा NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने काफी अनोखा काम किया है। वो रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों को साल में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले स्टार्स की लिस्ट में पीछे कर चुके हैं।

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने वर्ल्ड हैवीवट चैंपियन सैथ रॉलिंस से थोड़े ज्यादा मैच ही लड़े हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस इस लिस्ट में कहीं भी मौजूद नहीं हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि ट्राइबल चीफ ने साल 2023 में अभी तक सिर्फ 11 मैचों में हिस्सा लिया है।

आप नीचे Wrestle Features की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE सुपरस्टार Roman Reigns संभावित तौर पर 2023 में और मैच नहीं लड़ेंगे

रोमन रेंस से जुड़ा शेड्यूल हाल ही में सामने आया है। अभी दिसंबर 2023 का महीना शुरू ही हुआ है लेकिन ट्राइबल चीफ के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। रोमन रेंस इस साल सिर्फ एक बार नज़र आने वाले हैं। वो 15 दिसंबर 2023 को होने वाले SmackDown के एपिसोड में अपीयरेंस देंगे। इसके बाद वो सीधा अगले साल दिखाई देने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications