WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद Drew McIntyre ने खास अंदाज में 32 साल की फीमेल रेसलर को कहा गुडबाय, देखिए वीडियो

Pankaj
WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद आया मजा
WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद आया मजा

SmackDown: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) ने स्मैकडाउन (SmackDown) ऑफ एयर होने के बाद एक मजेदार सीन में विमेन स्टार को अलविदा कहा।

Ad

SmackDown का एपिसोड खत्म होने के बाद मैकइंटायर ने सिंगल्स मैच में कैरियन क्रॉस का सामना किया। मुकाबले के अंतिम क्षणों के दौरान, स्कार्लेट ने दखलअंदाजी की और उन्हें अपने एक्शन के लिए भारी भुगतान भी करना पड़ा। रेफरी ने उन्हें बैकस्टेज जाने का आदेश दिया।

गुस्से में स्कार्लेट बैकस्टेज की ओर चली गईं जबकि ड्रू मैकइंटायर ने मजेदार अंदाज में उन्हें गुडबाय कहा। ड्रू ने अपना एक हाथ ऊपर किया और उन्हें टाटा किया। ये देखकर फैंस भी उन्हें चीयर करने लगे थे। इसके कुछ ही पल बाद मैकइंटायर ने क्रॉस को हराकर फैंस को और खुश कर दिया।

Ad

8 सितंबर, 2023 को हैदराबाद में WWE द्वारा Superstar Spectacle का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट में स्कॉटिश वॉरियर सहित WWE के टॉप सितारे शामिल होंगे। WWE सुपरस्टार जॉन सीना भी इस शो में अपना जलवा दिखाएंगे।

WWE सुपरस्टार Drew McIntyre ने दिया था बड़ा बयान

पिछले साल, मैकइंटायर ने भारतीय फैंस से वादा किया था कि वह WWE से वहां एक लाइव इवेंट आयोजित करने के बारे में बात करेंगे। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए उन्होंने कहा था,

ड्रू मैकइंटायर के इतने समर्थक होने के लिए, इतने सालों तक मेरे पीछे खड़े रहने के लिए, भारतीय फैंस को धन्यवाद क्योंकि आपने मुझ पर विश्वास किया है, मुझे आप सभी पर विश्वास है, और मैं अभी आपसे एक वादा करने जा रहा हूं, मैं यहां केवल फिजिकल रूप से भारत का आनंद लेने के लिए नहीं आया हूं, मैं यहां लोगों को परेशान करना शुरू करने आया हूं। मैं WWE में लोगों को परेशान करना शुरू करने जा रहा हूं क्योंकि आप सभी एक लाइव शो के हकदार हैं।

youtube-cover

मैकइंटायर अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। भारतीय फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। साल 2020 के बाद से उनका करियर एकदम से बदल गया। कंपनी ने भी उन्हें तगड़ा पुश दिया। अभी तक वो दो बार WWE चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। कंपनी ने आगे भी उनके लिए अच्छा प्लान बनाया होगा। बहुत जल्द वो बड़े टाइटल पिक्चर में भी शामिल हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications