Drew Mcintyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। इसी दौरान उन्होंने भारतीय फैंस से हमेशा मिलने वाले सपोर्ट के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने समरस्लैम (SummerSlam) इवेंट को लेकर अपनी राय की और बताया कि वो इस शो में नजर आना चाहते हैं। WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने भारतीय फैंस को शुक्रिया कहाड्रू मैकइंटायर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उन्हें पूरी दुनिया में फैंस पसंद करते हैं। भारत में उनके ढेरों फैंस हैं। उन्होंने अपने फैंस को एक संदेश दिया है। दरअसल, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ उनका एक छोटा इंटरव्यू देखने को मिला। इसी दौरान उन्होंने SummerSlam के बारे में बात की। उन्होंने शुरुआत में बताया कि वो बचपन से SummerSlam के फैन रहे हैं और वो काफी खुशनसीब हैं कि उन्हें इस इवेंट में काफी मैच लड़ने का मौका है। उन्होंने यहां SummerSlam इतिहास के कुछ शानदार मैचों के विषय में भी बात की। अंत में उन्होंने इस साल के शो को हाइप किया और बताया कि वो शायद इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। बाद में उन्होंने भारत में मौजूद WWE फैंस के बारे में बात की और उन्हें धन्यवाद कहा। स्कॉटिश सुपरस्टार ने कहा, "लगातार सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद! मैंने कई सारे सकारात्मक मैसेज देखे हैं और यह पॉजिटिव मैसेज खास तौर पर पिछले कुछ सालों से आ रहे हैं। मैं WWE के सभी भारतीय और ड्रू मैकइंटायर फैंस की सराहना करता हूँ और मेरी ओर से प्रोडक्ट (WWE) देखने के लिए धन्यवाद! मैं सही मायने में भारत आना चाहता हूँ और वहां आए काफी समय हो गया है। कई सारी इंडियन ट्रिप्स और WWE ट्रिप्स हो गई है लेकिन मैं उनका हिस्सा नहीं बन पाया हूँ। इसी कारण मैं शारीरिक तौर पर वहां आना चाहता हूँ और सभी फैंस के लिए एक शानदार शो देना चाहता हूँ।"Sony Sports Network@SonySportsNetwk.@DMcIntyreWWE aka 𝗧𝗵𝗲 𝗦𝗰𝗼𝘁𝘁𝗶𝘀𝗵 𝗪𝗮𝗿𝗿𝗶𝗼𝗿 was in total awe of the amount of love garnered on him by entire 🫶Watch the till the end & let us know whom you'd like to see him take on next? 🤩@WWE @WWEIndia #WWE #WWEIndia #SonySportsNetwork5014.@DMcIntyreWWE aka 𝗧𝗵𝗲 𝗦𝗰𝗼𝘁𝘁𝗶𝘀𝗵 𝗪𝗮𝗿𝗿𝗶𝗼𝗿 was in total awe of the amount of love garnered on him by entire 🇮🇳🫶Watch the 📹 till the end & let us know whom you'd like to see him take on next? 🤩📝@WWE @WWEIndia #WWE #WWEIndia #SonySportsNetwork https://t.co/726EhDy8Wvड्रू मैकइंटायर ने भारत में आने और लड़ने की इच्छा जताई है। WWE को भारत आए हुए काफी समय हो गया है और आने वाले समय में जरूर ही उन्हें फिर से यहां आकर शानदार शो देना चाहिए। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।