Drew Mcintyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) क्रिकेट काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कई बार उन्होंने भारत और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर खास संदेश दिया है। अब उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह जताया और भारत की जर्सी पहनकर करोड़ों फैंस का दिल जीता।ड्रू मैकइंटायर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक खास फोटो पोस्ट की। उन्होंने भारत की क्रिकेट जर्सी में फोटो डाली। उन्होंने यहां भारतीय टीम और कप्तान रोहित शर्मा को क्रिकेट विश्व कप से पहले शुभकामनाएं दी। इसी पोस्ट में उन्होंने हमेशा भारत में आने पर मिले जबरदस्त प्यार को लेकर भी बात की। ड्रू मैकइंटायर ने अपने ट्वीट में लिखा,"रोहित शर्मा और टीम के बाकी सदस्यों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। भारत अब क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है। जब भी मैं वहां आता हूं, आप लोग जिस तरह से मेरी खातिरदारी करते हैं, यह शानदार चीज़ है।"आप नीचे ड्रू मैकइंटायर का ट्वीट देख सकते हैं:भारत में हुए WWE Superstar Spectacle में Drew Mcintyre आए थे नज़रभारत में हुआ Superstar Spectacle इवेंट काफी बेहतरीन रहा था। 8 सितंबर 2023 को हैदराबाद में हुए इस ऐतिहासिक शो में ड्रू मैकइंटायर भी नज़र आए थे। दरअसल, इंडस शेर और जिंदर महल ने केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन पर हमला कर दिया था। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर ने आकर हील स्टार्स को भगाया था।उस समय भी ड्रू भारत की क्रिकेट जर्सी में नज़र आए थे। बाद में ड्रू मैकइंटायर, केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने मिलकर जिंदर महल, वीर महान और सांगा के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ा था। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी ज्यादा तगड़ा साबित हुआ था। अंत में ड्रू का पलड़ा भारी रहा और मैट रिडल भी यहां नज़र आए। मैकइंटायर ने जिंदर महल पर क्लेमोर किक लगाई और पिन करके टीम को जीत दिलाई। View this post on Instagram Instagram Postमैच के बाद ड्रू मैकइंटायर, जिंदर महल, सैमी ज़ेन और मैट रिडल ने मिलकर RRR फिल्म के प्रसिद्ध गाने नाचो-नाचो पर डांस किया था। ड्रू मैकइंटायर ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं देकर जरूर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। देखना होगा कि स्कॉटिश वॉरियर अगली बार भारत में कब आएंगे।