WWE के फेमस रेसलर ने The Bloodline का मजाक बनाते हुए दिग्गज The Rock को ललकारा, दिया बहुत बड़ा बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Grayson Waller: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। WWE सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) ने दिग्गज द रॉक (The Rock) को लेकर बड़ी बात कही।

Ad

कैथी केली के साथ बैकस्टेज इंटरव्यू के दौरान वॉलर ने द रॉक को एक बार अपने शो में आने के लिए न्योता दिया। उन्होंने रॉक की आइकॉनिक लाइन "if you smell" भी बोली। एक तरह से उन्होंने रॉक को चुनौती दे दी है। दिलचस्प बात यह है कि द ब्लडलाइन के मुद्दे का जिक्र करते हुए वॉलर ने कहा कि द ग्रेट वन अपने परिवार के ड्रामे की कोई चिंता नहीं करते हैं। उन्हें सिर्फ अपनी चिंता है।

Ad

ग्रेसन वॉलर के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे रहे हैं। Money in the Bank 2023 में जॉन सीना ने सरप्राइज एंट्री की थी। उनके सैगमेंट में वॉलर भी नज़र आए थे। दोनों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली थी। अंत में सीना ने वॉलर को अपना फिनिशिंग मूव लगाया था।

क्या फ्यूचर में WWE दिग्गज द रॉक और ग्रेसन वॉलर के बीच होगा सैगमेंट?

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में ऐज के साथ भी वॉलर का सैगमेंट हुआ था। बाद में दोनों के बीच मुकाबला भी हुआ था। वॉलर ने हॉल ऑफ फेमर को तगड़ी चुनौती दी थी, हालांकि अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जीत के बाद ऐज ने वॉलर की तारीफ भी की थी। ये बात तो तय है कि आगे जाकर ग्रेसन को तगड़ा पुश मिल सकता है। कंपनी उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देख रही है। जॉन सीना और ऐज के साथ हुए उनके सैगमेंट को देखकर ऐसा लग रहा है।

आप सभी को पता है कि द रॉक भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हॉलीवुड के अब वो बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। हालांकि उनकी नजरें WWE के ऊपर भी रहती हैं। फ्यूचर में वॉलर के साथ उनका खास सैगमेंट देखने को मिल सकता है। वॉलर की चुनौती का जवाब भी वो सोशल मीडिया के जरिए दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा। वॉलर का अगर रॉक के साथ सैगमेंट हो गया तो फिर ये उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications