WWE SummerSlam 2023 में फेमस Superstar ने चौंकाने वाले अंदाज में चैंपियन बनने के बाद दिया भावुक संदेश, फैंस को कहा धन्यवाद

इयो स्काई ने हाल में WWE विमेंस चैंपियनशिप जीती है
इयो स्काई ने हाल ही में WWE विमेंस चैंपियनशिप जीती है

Iyo Sky: फैंस को समरस्लैम (WWE SummerSlam 2023) शो के दौरान कई दमदार मैच देखने को मिले हैं। शो में इयो स्काई (Iyo Sky) अपना मनी इन द बैंक (Money in the Bank) ब्रीफकेस कैश-इन करके विमेंस चैंपियंस बन गई। उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट सफलतापूर्वक बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) पर कैश इन किया था। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद इयो स्काई ने ट्विटर पर अपनी जीत की खुशी जताई है।

Ad

SummerSlam 2023 में ओस्का, शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। इस मैच में बियांका ब्लेयर ने जीत हासिल की थी। उनके जीतने के बाद ही इयो स्काई ने अपना MITB ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था। बेली की मदद से उन्होंने बियांका ब्लेयर को हराकर विमेंस चैंपियनशिप जीत ली। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा,

"मैं हमेशा से ही बेस्ट इन द वर्ल्ड बनना चाहती थीं। इसी वजह से मैंने जापान में अपनी पोजीशन को छोड़ने का फैसला किया था और अमेरिका आ गई थीं। जब मैं अमेरिका आ रही थीं, तब मैं सोच रही थीं कि मैं मानसिक और शारीरिक रूप से और किसी से ज्यादा मजबूत हूं, लेकिन यहां अपनी जगह बनना बहुत ज्यादा मुश्किल था। मैंने इस दौरान ये सब छोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उस समय मुझे वो लोग याद आए, जिन्होंने मेरी मदद की और मेरा हौसला बढ़ाया। मैं धीरे-धीरे इस विदेशी धरती पर अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगी हुई थीं। अब मैं फिर से नंबर 1 की पोजीशन पर पहुंच गई हूं। मैं हमेशा से ही दुनिया में नंबर 1 बनना चाहती थीं। मेरा यही सपना था। मैं उन सभी का धन्यवाद देना चाहती हूं, जिनकी वजह से मैं ये कर पाई हूं। जापान, अमेरिका, दुनिया में सभी फैंस को धन्यवाद!"
Ad

Iyo Sky ने WWE SummerSlam 2022 में Damage Control ग्रुप किया था ज्वाइन

इयो स्काई WWE SummerSlam 2022 में डैमेज कंट्रोल ग्रुप से जुड़ी थीं। इस ग्रुप में उनके अलावा बेली और डकोटा काई हैं। वो डकोटा काई के साथ विमेंस टैग टीम चैंपियन भी बनी थीं। हालांकि, डकोटा काई चोटिल हो गई थीं और इसके बाद स्काई ने अपने सिंगल्स करियर पर ध्यान दिया। अब वो WWE विमेंस चैंपियन हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में WWE किस तरह से उन्हें बुक करता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications