WWE SummerSlam में चोटिल हुए ब्लडलाइन मेंबर को लेकर आया बड़ा अपडेट, कंपनी के असली प्लान का भी हुआ खुलासा 

Ujjaval
WWE SummerSlam में जेकब फाटू काफी दर्द में दिखे थे (Photo: WWE.com)
WWE SummerSlam में जेकब फाटू काफी दर्द में दिखे थे (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Injury Update: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) का मेन इवेंट धमाकेदार रहा। इस ब्लडलाइन रूल्स मैच में काफी बवाल मचा और अंत में रोमन रेंस के दखल के चलते सोलो सिकोआ को करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में रोमन की वापसी के अलावा खतरनाक सुपरस्टार जेकब फाटू का चोटिल नज़र आना भी काफी चर्चा का विषय रहा था। इसी पर अब अपडेट सामने आया है।

Ad

जेकब फाटू ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए हुए ब्लडलाइन रूल्स मैच में दखल दिया। उन्होंने यहां सोलो सिकोआ की मदद करते हुए कोडी रोड्स की हालत खराब की। इसी बीच उन्होंने रोड्स को अनाउंसर्स टेबल पर स्प्लैश दिया। इसके बाद जेकब फाटू सही तरह से खड़े नहीं हो पा रहे थे और बाद में ऑफिशियल्स द्वारा उन्हें सहारे से बैकस्टेज ले जाया गया।

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि SummerSlam के मेन इवेंट में प्लान यह था कि जेकब फाटू चोटिल होने का नाटक करेंगे। इसका बड़ा कारण यह था कि WWE जेकब को रोमन रेंस के खिलाफ आने से दूर रखना चाहता था। ऐसे में पैर के चोटिल होने का एंगल फाटू के लिए सबसे अच्छा रहता।

बैकस्टेज WWE में जेकब फाटू के एंकल में चोट को लेकर बात भी चल रही थी लेकिन Wrestling Observer किसी भी तरह से इस चोट को कन्फर्म नहीं कर पाए। हालांकि, जो SummerSlam में हुआ, उससे लग रहा है कि उनकी चोट सीरियस है। हाल ही में एक वीडियो सामने आई थी जहां सोलो सिकोआ और जेकब फाटू किसी जगह पर थे। इसी बीच जेकब ने पैर में वॉकिंग बूट्स (प्रोटेक्शन कास्ट) पहना हुआ था। इसने जरूर सोलो को तगड़ा झटका दिया होगा। अगर जेकब सही में चोटिल हैं, तो नए ट्राइबल चीफ की चिंता भी काफी बढ़ गई होगी।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस के कारण किस तरह से सोलो सिकोआ की हुई हार?

WWE SummerSlam 2024 में जेकब फाटू के दखल के बाद सोलो सिकोआ की जीत के चांस काफी ज्यादा हो गए थे। इसी बीच रोमन रेंस ने वापसी की। उन्होंने आकर सोलो पर सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया। इसी चीज़ का फायदा कोडी रोड्स ने उठाया और बड़ी जीत अपने नाम कर ली। सोलो अपनी हार से काफी निराश थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications