WWE के फेमस Superstar का दूसरी रेसलिंग कंपनी में चैंपियनशिप रन हुआ खत्म, कुछ महीने पहले Raw में की थी वापसी

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लगा बड़ा झटका
WWE सुपरस्टार को लगा बड़ा झटका

Karl Anderson: Wrestle Kingdom 17 में इस बार WWE सुपरस्टार कार्ल एंडरसन (Karl Anderson) अपनी NEVER Openweight चैंपियनशिप हार गए। टामा टांगा (Tama Tonga) के साथ उनका मुकाबला हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा।

Ad

पूर्व बुलेट क्लब सदस्य को हराकर कार्ल एंडरसन ने ये चैंपियनशिप पहले जीती थी। इसके बाद WWE में ल्यूक गैलोज़ के साथ उन्होंने दोबारा वापसी की। द ओसी फैक्शन में इस समय वो काम कर रहे हैं। इस फैक्शन में इन दोनों के अलावा एजे स्टाइल्स और मिया यिम भी हैं।

एंडरसन का NJPW रन अच्छा रहा था। उन्होंंने अपना टाइटल हीक्यूलियो के खिलाफ जबरदस्त अंदाज में डिफेंड किया था। इसके बाद उन्हें टामा टांगा ने चुनौती दी थी । टामा और एंडरसन ने अच्छा मैच इस बार फैंस को दिया। दोनों ने कुछ अच्छे मूव्स का प्रयोग किया। खासतौर पर टांगा ने कार्ल को अच्छी टक्कर इस बार दी। फैंस ने भी उन्हें सपोर्ट किया। मैच के अंत में टामा ने दूसरे रोप से गन स्टन फिनिशिंग मूव कार्ल को लगाया और पिन कर जीत हासिल कर ली।

यहां से ये भी साफ हो गया है कि अब कार्ल एंडरसन का NJPW रन खत्म हो गया है। अब वो WWE में अपने फैक्शन के साथ खास अंदाज में काम करेंगे।

Ad
Ad

WWE Raw में इस समय Karl Anderson अच्छा काम कर रहे हैं

कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ ने कुछ महीने पहले ही WWE में वापसी की थी। एजे स्टाइल्स के साथ इनका रीयूनियन देखने को मिला। द ओसी की राइवलरी इसके बाद द जजमेंट के साथ शुरू हुई। द ओसी को शुरूआत में जजमेंट डे में मौजूद रिया रिप्ली ने बहुत परेशान किया। बाद में द ओसी को मिया यिम ने ज्वाइन किया। इस समय भी दोनों ग्रुपों की राइवलरी चल रही हैं।

एंडरसन और गैलोज़ ने टैग टीम डिवीजन में आजतक बहुत अच्छा काम किया। दोनों WWE के बहुत पुराने रेसलर रहे हैं। साल 2020 में इन दोनों को कंपनी ने रिलीज कर दिया था। अब ट्रिपल एच के राज में इन दोनों की दोबारा वापसी हो गई।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications