Kevin Owens Provides Injury Update: WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस (Kevin Owens) इस समय चोट के चलते एक्शन से दूर हैं। उन्हें गर्दन में गंभीर चोट है और वो लड़ने के लिए क्लियर नहीं हैं। उन्हें सर्जरी की जरूरत है। इसी वजह से WWE WrestleMania 41 इवेंट में रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) के खिलाफ होने वाला उनका सिंगल्स मैच भी कैंसिल हो गया था। अब केविन ने अपनी चोट पर अपडेट दिया है।
Ie10Sport को केविन ओवेंस ने हाल ही में इंटरव्यू दिया और अपनी सर्जरी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि अभी तक उनकी सर्जरी नहीं हुई है और वो थोड़ा इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
"मेरी अभी भी सर्जरी नहीं हुई है। सर्जरी के पहले काफी चीजें देखनी होती हैं। हम इस चीज के बारे में जानने का इंतजार कर रहे हैं कि चीजें नेचुरल तरीके से कैसे आगे बढ़ सकती हैं। इसमें कोई शक नई है कि मुझे सर्जरी की जरूरत है लेकिन इसके पहले हमें पता करना होगा कि कितना बदलाव हो सकता है। मैं रिकवर करने की बात नहीं कर रहा, क्योंकि यह रिकवर नहीं होगा लेकिन सर्जरी के बिना थोड़ा सुधार लाना चाहता हूं। इसके बाद हम एक प्लान बनाएंगे और यह तय करेंगे कि सर्जरी के लिए सबसे अच्छी चीज क्या होगी। यह काफी धीरे चलने वाली प्रक्रिया है। आपको धैर्य रखना होगा। मुझे अमूमन इंतजार करना पसंद नहीं है लेकिन इस बार मेरे पास कोई विकल्प नहीं है।"
केविन ओवेंस ने यह भी बताया कि चोट के चलते शायद वो रिंग में वापसी भी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा,
"अभी यह कहना कि मैं रिंग में वापसी करूंगा, यह पूरी तरह से गलत होगा। मुझे नहीं पता कि यह सही है, या नहीं।"
WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने आर-ट्रथ को ट्रिब्यूट दिया था
आर-ट्रुथ का WWE से सफर खत्म हो गया है और उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसके बारे में बताया था। केविन ओवेंस ने आर-ट्रुथ को सोशल मीडिया पर आकर ट्रिब्यूट दिया और निराशा जताई। उन्होंने ट्रुथ की जमकर तारीफ की और बताया कि वो शानदार परफॉर्मर थे। इसी बीच उन्होंने यह भी माना कि लॉकर रूम में उन्हें मिस किया जाएगा।