WWE Star Kiana James Provides Update: WWE सुपरस्टार्स बेहद जबरदस्त एक्शन करते हैं। इसकी वजह से उन्हें कई बार चोट भी लग जाती है। अब 9 महीने से WWE टीवी पर नहीं नजर आईं सुपरस्टार कियाना जेम्स ने खास संदेश देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने सभी को अपनी मदद करते रहने की हिदायत दी है।
2022 से 2024 तक NXT का हिस्सा रहीं कियाना जेम्स ने एक हील के रूप में काफी अच्छा काम किया था। वह पिछले साल Raw का हिस्सा बन गई थीं। उन्होंने मेन रोस्टर में अपने पहले मैच में नटालिया को हराया था। इसके बाद 17 जून 2024 को हुए Raw एपिसोड में Money in the Bank क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच में वह हार गई थीं। इसके बाद से उन्हें टीवी पर नहीं देखा गया था। ऐसे कयास थे कि शायद उन्हें पैर की कोई चोट लग गई है।
अब कियाना जेम्स ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है, जिसमें वह रीहैब करते हुए नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि कियाना जल्द ही धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फैंस को अपडेट देते हुए लिखा,
"खुद का सबसे अच्छा साथ कोई और नहीं दे सकता है, जितना आप खुद दे सकते हैं।"
आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां पर देख सकते हैं:
WWE में कितनी चैंपियनशिप जीत चुकी हैं कियाना जेम्स?
कियाना जेम्स ने WWE में मात्र एक बार ही NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इस दौरान उनके साथ फैलन हेनली थीं। एक तरफ जहां जेम्स ने मेन रोस्टर में एंट्री कर ली है, तो वहीं हेनली अब भी NXT का ही हिस्सा हैं। जेम्स जहां मेन रोस्टर से इस समय गायब हैं, तो वहीं हेनली NXT में अपनी विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीतने के लिए सारे ही पैंतरे अपना रही हैं।
कियाना में हुनर है कि वह मेन रोस्टर में बड़े टाइटल जीत पाएं। देखना होगा कि कियाना जेम्स की कब तक WWE रिंग में वापसी हो पाती है और वो मेन रोस्टर पर टॉप हील के रूप में सभी फैंस को प्रभावित करने में सफल होती हैं, या नहीं। WrestleMania 41 के बाद वापसी करके जेम्स के लिए नई शुरुआत करना काफी सही होगा।