WWE के मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns से प्रेरणा लेकर फेमस Superstar के खिलाफ किया धमाकेदार प्रदर्शन, खुद दी जानकारी

WWE सुपरस्टार को रोमन रेंस से मिला मोटिवेशन
WWE सुपरस्टार को रोमन रेंस से मिला मोटिवेशन

Logan Paul & Roman Reigns: लोगन पॉल (Logan Paul) ने WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) में केविन ओवेंस (Kevin Owens) के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को डिफेंड किया। इसी बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने एक खुलासा किया है और बताया है कि इस मैच से पहले द ब्लडलाइन (The Bloodline) के मेंबर पॉल हेमन (Paul Heyman) ने एक जरूरी सलाह उन्हें दी थी।

Ad

अपने पॉडकास्ट Impaulsive में लोगन पॉल ने बताया कि रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करने के बाद पॉल हेमन ने उन्हें बैकस्टेज एक जरुरी सलाह भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केविन ओवेंस काफी ज्यादा खतरनाक थे। उन्होंने लोगन को रोमन रेंस से प्रेरणा लेने के लिए कहा,

"पॉल हेमन मेरे पास आए और कहा कि इधर आओ। मैं उनके पास गया और पूछा आप कैसे हैं? उन्होंने मुझसे कहा, 'क्या आपको मोटिवेशन चाहिए?' मैंने जवाब देते हुए कहा, 'हां, क्यों नहीं!' उन्होंने कहा, 'रोमन रेंस को देखो और आप भी ये कर सकते हो।' वो (केविन ओवेंस) मैच के दौरान काफी ज्यादा खतरनाक थे। मै आपसे सच कह रहा हूं, मैंने उन्हें कम आंका था। मैं शतरंज खेल रहा था और वो चेकर्स खेल रहे थे।"
Ad

Logan Paul ने WWE स्टार Kevin Owens की तारीफ करते हुए खुद को अगला Roman Reigns बताया

अपने पॉडकास्ट पर लोगन पॉल ने केविन ओवेंस की तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्होंने ओवेंस कम आंका था और उनके लिए अब दिल में इज्जत बढ़ गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो WWE के अगले रोमन रेंस बन सकते हैं। उन्होंने कहा,

"जितना मैंने सोचा था, केविन ओवेंस उससे ज्यादा बेहतर थे। वो अच्छे हैं। मैंने उनका लगातार मजाक बनाया। मैंने उन्हें कई तरह की बातें कहीं हैं। मैंने उन्हें WWE का हम्प्टी डम्प्टी कहा था। मैंने उन्हें 40 साल का स्कूल बॉय कहा, जो बच्चों की तरह कपड़े पहनते हैं। मैं अभी भी दर्द में हूं। मैंने सभी को हैरान करते हुए अपने टाइटल को डिफेंड किया। मैंने अपना पहला टाइटल डिफेंस किया है। किसी को क्या पता? इस रेट से मैं WWE का अगला रोमन रेंस भी बन सकता हूं।"

अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से फ्यूचर में लोगन पॉल को बुक करती हैं

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications