दिग्गज ऐज के स्पीयर से इंजर्ड होने वाले बड़े सुपरस्टार ने Raw में वापसी कर फैंस को दिया सरप्राइज

एजे स्टाइल्स अंतिम बार रॉयल रंबल मैच में नजर आए थे। रॉयल रंबल मैच में वो इंजर्ड हो गए थे। तभी से वो नजर नहीं आए थे। ऐज ने उन्हें स्पीयर मारा था जिस वजह से उन्हें इंजरी हो गई थी। स्टाइल्स ने अपने साथ ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन के साथ इस हफ्ते रॉ में एंट्री की। स्टाइल्स ने इसके बाद शानदार प्रोमो दिया और कहा कि उनके बिना रेसलमेनिया का क्या ही मजा रहता और उनके साथियों ने उन्हें नया मिस्टर रेसलमेनिया बताया। स्टाइल्स ने कहा कि वो किसी भी रोस्टर के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार हैं। साथ ही साथ एजे का कहना था कि जब वो सुपर शोडाउन में गौंटलेट मैच को जीतेंगे, तो वो कहेंगे अब अगला कौन है। उन्होंने कहा कि वो कोई भी हो सकता है, फिर वो ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर, रोमन रेंस, रिकोशे, अंडरटेकर या फिर शॉन माइकल्स ही क्यों ना हो, उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 17 फरवरी, 2020

Ad

प्रोमो देने के बाद रिकोशे ने वहां आकर दखल दिया। रिकोशे और उनके बीच काफी मजाक हुआ। इसके बाद रिकोशे और कार्ल एंडरसन के बीच शानदार मैच हुआ। रिकोशे को इस मैच में जीत हासिल हुई। एजे और ल्यूक गैलोज ने मैच में दखल देने की कोशिश की। रेफरी ने एजे और गैलोज को बैन कर दिया। जिसका फायदा रिकोशे ने उठाया औऱ मैच जीत लिया।

एजे स्टाइल्स की वापसी को लेकर सभी उत्साहित थे। उनकी वापसी कब होगी इसका पता किसी को नहीं था। फैंस को तो ये डर था कि कहीं वो रेसलमेनिया मिस ना कर दें। लेकिन ऐसा कुछ अब नहीं होगा। सभी फैंस चाहते हैं कि एजे स्टाइल्स रिंग में परफॉर्म करें। एजे स्टाइल्स इस समय शानदार हील टर्न के कैरेक्टर में है। उनका काम रिंग में शानदार रहता है। रॉ के एपिसोड की जान एजे स्टाइल्स ही है। उनकी वापसी से फैंस खुश हो गए है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications