"मैं उनकी हालत खराब कर दूंगा"- WWE Backlash 2023 से पहले The Bloodline के सदस्य को फेमस Superstar ने दी कड़ी चेतावनी

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस के भाई को लेकर कही बड़ी बात
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस के भाई को लेकर कही बड़ी बात

The Bloodline & Matt Riddle: WWE बैकलैश (Backlash 2023) में मैट रिडल (Matt Riddle) एक अहम मैच का हिस्सा बनेंगे। वो केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और द उसोज़ (The Usos) के खिलाफ नज़र आएंगे। इस अहम मैच के पहले सोलो सिकोआ को लेकर मैट रिडल ने बड़ा बयान दिया। साथ ही Backlash में अपनी जीत का दावा किया।

Ad

WWE के The Bump शो पर बात करते हुए मैट रिडल ने सोलो सिकोआ पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सोलो एक बुली हैं और अब ब्लडलाइन के सदस्य उनके रास्ते में आ रहे हैं। रिडल ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा,

"जब सोलो सिकोआ ने मुझे चोटिल किया था, उससे पहले मैं कुछ बोंगोस लेकर आया था। जे और जिमी उसो ने इन्हें थोड़ी देर तक बजाया लेकिन सोलो सिकोआ ने ऐसा नहीं किया। उनके साथ रहने में कोई मजा नहीं है। वो हमेशा गुस्से में रहते हैं और सबसे खराब चीज़ यह है कि वो एक बुली हैं। सोलो लोगों का उस समय फायदा उठाते हैं, जब वो लोग इसकी उम्मीद नहीं करते हैं। साथ ही वो ईमानदारी से काम नहीं करते हैं। ब्रो (अच्छे दोस्तों) के बारे में यह चीज़ है कि वो ईमानदारी से काम करते हैं और कठिन तरह से टक्कर देते हैं। मैं ईमानदारी से काम करता हूँ। उन्होंने मेरे रास्ते में कांटे रख दिए हैं और मैं Backlash 2023 में सोलो सिकोआ की हालत खराब करने वाला हूँ। मेरे चेहरे पर काफी बड़ी मुस्कान आने वाली है।"

आप नीचे WWE के The Bump शो का पूरा वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार Matt Riddle को पिछले साल The Bloodline के सदस्य Solo Sikoa ने चोटिल कर दिया था

मैट रिडल को पिछले साल के अंत में सोलो सिकोआ ने Raw के एक एपिसोड में चोटिल कर दिया था। इसी वजह से वो एक्शन से दूर हो गए थे। महीनों तक टीवी पर नज़र नहीं आने के बाद फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। WrestleMania 39 के बाद Raw में रिडल ने वापसी की। इसके बाद से वो सोलो सिकोआ और द उसोज़ के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications