WWE में पिछले साल लगातार 7 मैच हारने वाले रेसलर ने अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर साझा किया शानदार पोस्ट

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Myles Borne: WWE सुपरस्टार माइल्स बॉर्न (Myles Borne) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉर्न ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने पिछले वीकेंड अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की।

Ad

NXT Level Up में बॉर्न ने अभी तक शानदार काम किया। हालांकि उनकी शुरूआत कुछ खास नहीं रही थी। लगातार सात शुरूआती मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने NXT लाइव इवेंट्स में भी काम किया। उन्होंने पिछले महीने 18 अप्रैल को NXT के एपिसोड में नोअम डार के साथ अच्छा मैच लड़ा था। इसके बाद वो चर्चा में आ गए थे। अब धीरे-धीरे उनकी नज़र मेन रोस्टर में एंट्री की होगी।

माइल्स बॉर्न ने एक पोस्ट साझा की जिसमें वो नई कार में अपने जोड़े के साथ नज़र आ रहे हैं। बॉर्न ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक पिल्ला खरीदा था ताकि दोनों एक तिकड़ी के रूप में अपना नया जीवन शुरू कर सकें। पोस्ट में खुश जोड़े की शादी का केक काटने की तस्वीरें भी शामिल थीं।

Ad

क्या WWE द्वारा फ्यूचर में Myles Borne को मिलेगा तगड़ा पुश?

माइल्स बॉर्न ने अभी तक अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। कुछ अच्छे मैचों का वो हिस्सा रहे। फ्यूचर में उन्हें मेन रोस्टर में एंट्री का मौका मिल सकता है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। हालांकि अभी मेन रोस्टर में जाने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी है। ये बात खुद उन्हें भी पता होगी।

बॉर्न के रिंग में मूव बहुत ही तगड़े रहते हैं। उनकी एनर्जी भी शानदार रहती है। ये चीज फैंस को बहुत पसंद आती है। अगर वो इस इनर्जी को बरकरार रखेंगे तो फ्यूचर में उन्हें अच्छी सफलता WWE में प्राप्त हो सकती है। कंपनी की नजरें जरूर उनके ऊपर होंगी। आने वाले समय में उन्हें कंपनी द्वारा बड़ा सरप्राइज भी दिया जा सकता है। फिलहाल तो वो अपने जीवन का पूरा मजा ले रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications