WWE Elimination Chamber 2022 में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और मैडकैप मॉस (Madcap Moss) के बीच शानदार मुकाबला हुआ था। मॉस से इस मैच में बड़ी गलती हो गई और इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा। रिंग में वो सिर के बल लैंड हुए। इसके बाद उन्हें इंजरी भी आई। हालांकि मैच उन्होंने पूरा मैकइंटायर के साथ लड़ा। मैडकैप मॉस ने इसके बाद विंस मैकमैहन (Vince McMahon) से बैकस्टेज जाकर माफी मांगी थी।WWE Elimination Chamber 2022 में ड्रू मैकइंटायर और मैडकैप मॉस के बीच हुआ था शानदार मैचमैडकैप मॉस ने मैकइंटायर के साथ मिलकर अच्छा मैच दिया। मैच के दौरान मैकइंटायर ने Alabama Slam मूव मॉस को दिया था। मॉस से गलती हो गई और वो सिर के बल रिंग में गिरे। ये देखकर हालांकि फैंस चौंक गए थे। इसमें बहुत बड़ा खतरा रेसलर को होता है। कुछ ऐसा ही मॉस के साथ भी हुआ। उन्हें इंजरी आ गई और अब वो शायद कुछ दिन तक रिंग में नजर नहीं आएंगे। अच्छी बात है कि ये इंजरी उनकी ज्यादा गंभीर नहीं है।Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में मैडकैप मॉस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार मैडकैप मॉस ने इस गलती की पूरी जिम्मेदारी ली। मॉस ने बैकस्टेज जाकर विंस मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर से माफी मांगी।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappMadcap Moss is fortunately okay. We've learned more about the backstage reaction to his scary spot at WWE Elimination Chamber, and how things went down after itFull story on Fightful Selectpatreon.com/posts/62825746/3:58 AM · Feb 21, 202228622Madcap Moss is fortunately okay. We've learned more about the backstage reaction to his scary spot at WWE Elimination Chamber, and how things went down after itFull story on Fightful Selectpatreon.com/posts/62825746/ https://t.co/lR5IdRVe06मैडकैप मॉस की इस मैच में हार हो गई थी। हैप्पी कॉर्बिन ने उनका बहुत साथ दिया था लेकिन सफलता नहीं मिली। मॉस को पिछले कुछ महीनों से WWE ने अच्छा पुश दिया। इसका फायदा भी मॉस ने उठाया। मैकइंटायर के साथ उनके दोनों मैच शानदार रहे। मैडकैप का परफॉर्मेंस देखकर फैंस जरूर खुश हुए होंगे। अब देखना होगा कि मॉस का पुश आगे भी जारी रहता है या नहीं।मॉस ने दिखा दिया की वो रिंग में अच्छा काम कर सकते हैं। इतनी गंभीर चोट लगने के बाद भी उन्होंने मैच पूरा खत्म किया। ये देखकर फैंस को भी अच्छा लगा होगा। इसके बाद बैकस्टेज जाकर उन्होंने माफी भी मांगी। इससे साफ पता चलता है कि मॉस को अपने टैलेंट की पूरी कदर है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस हफ्ते मॉस ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नजर आएंगे।