54 बार के चैंपियन ने WWE Raw में हुए घातक हमले के बाद अपनी हेल्थ को लेकर दिया अपडेट, दुश्मन ने बिल्कुल नहीं खाया तरस और दिया जवाब

WWE
WWE Raw में दिग्गज की हालत हुई खराब (Photo: WWE.com)

R-Truth Update His Condition And Bronson Reed React: WWE Raw में इस समय ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) का कहर देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते उन्होंने आर-ट्रुथ के ऊपर घातक अटैक किया। ट्रुथ के ऊपर रीड ने पांच सुनामी लगाए और उनका हाल बेहाल कर दिया। खैर 54 बार के पूर्व चैंपियन ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया और उस पर ब्रॉन्सन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रीड ने ट्रुथ के ऊपर बिल्कुल भी तरस नहीं खाया।

Ad

ब्रॉन्सन रीड इस समय रेड ब्रांड में आने वाले तूफान की तरह काम कर रहे हैं। आर-ट्रुथ उनके नवीनतम शिकार रहे। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रीड का सामना द मिज़ से हुआ। रीड ने आसानी से जीत हासिल की। मुकाबला जीतने के बाद उन्होंने मिज़ के ऊपर खतरनाक अटैक करने का मन बनाया।

आर-ट्रुथ ने ब्रॉन्सन रीड को रोकने की कोशिश की लेकिन ये दांव उनके ऊपर उल्टा पड़ गया। रीड ने ट्रुथ के ऊपर ही पांच सुनामी लगा दिए। एडम पीयर्स ने उन्हें इसके बाद सस्पेंड कर दिया। ऑफिशियल्स ने आकर ब्रॉन्सन को बहुत रोकने की कोशिश की लेकिन सभी को नाकामी हाथ लगी।

खैर आर-ट्रुथ ने अपनी मौजूदा स्थिति को बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। हालांकि, रीड ने उन्हें जवाब दिया। ट्रुथ ने बताया कि उनकी पसलियां टूट गईं हैं और कुछ इंटरनल इंजरी भी आई है। रीड ने कमेंट करते हुए लिखा कि मेरे लिए बस एक और सोमवार।

Ad

WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड ने सैथ रॉलिंस पर भी किया जानलेवा अटैक

WWE Raw में ब्रॉन्सन रीड ने अपना बवाल जारी रखा है। पिछले हफ्ते उन्होंने सैथ रॉलिंस को अपना शिकार बनाया था। रॉलिंस को उन्होंंने सात सुनामी लगाए थे। उनकी इतनी बुरी हालत हो गई थी कि उनके मुंह से खून निकलने लग गया था। तत्काल उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

एडम पीयर्स ने बाद में बताया कि सैथ रॉलिंस की कुछ पसलियां टूट गईं हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। रीड को अब कंपनी द्वारा कुछ अलग अंदाज में बुक किया जा रहा है। अब देखना होगा कि रेड ब्रांड के अगले एपिसोड में वो क्या करते हैं। रीड 150 किलो के हैं। उनका सामना करना आसान काम नहीं है। ऐसा लग रहा है कि वो इस समय किसी बड़े मिशन पर निकले हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications