WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन ने की दिग्गज सुपरस्टार की तारीफ, हाल ही में सॉन्ग हुआ है लॉन्च 

Ankit
WWE के पूर्व चैंपियन हैं रैंडी ऑर्टन
WWE के पूर्व चैंपियन हैं रैंडी ऑर्टन

WWE के दिग्गज सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) ने अपने साथी रेसलर आर ट्रुथ (R Truth) की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। WWE से बाहर आर ट्रुथ का असली नाम रॉन किलिंग्स हैं और उन्होंने साल 2003 और 2016 में दो रैप एल्बम भी रिलीज की थी।

Ad

हाल ही में 23 अक्टूबर को उनका सिंगल गाना लॉन्च हुआ है जिसको अभी तक तकरीबन 40,000 से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर देख चुके हैं। इसी को लेकर अब WWE के पूर्व चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने सोशल मीडिया पर ट्रुथ की तारीफ की है।

Ad

लैगेसी नाम से आर ट्रुथ का नई एल्बम आने वाली है जिसकी रिलीज की तरीख दिसंबर बताई जा रही है। इस गाने में ट्रुथ के टाइटल यानी यूएस चैंपियनशिप के साथ साथ 24/7 टाइटल के बारे में बताया गया है।

WWE में ट्रुथ को सपोर्ट करते हैं रैंडी ऑर्टन

WWE में हमेशा से देखा गया है कि रैंडी ऑर्टन ने ट्रुथ का सपोर्ट किया है। जब भी ट्रुथ के गाने रिलीज होते हैं तब तब रैंडी ऑर्टन ने उनको प्रोमोट किया है। ट्रुथ को WWE में काफी साल हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने टाइटल मैच के साथ साथ फैंस को रोमांचक स्टोरी दी है। जब से 24/7 टाइटल का आगाज हुआ है तभी से ट्रुथ की लोकप्रियता और बढ़ गई है। ट्रूथ ने सबसे ज्यादा बार इस टाइटल को जीता है।

इसके अलावा आर ट्रूथ ने अपने नए वीडिया यानी लैगेसी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है। ट्रुथ को WWE के फैंस उनके रैप के लिए जानते हैं उन्होंने अपने रेसलिंग करियर के दौरान कई सारे रैप गाए हैं जबकि उनकी एंट्री में भी रैप का इस्तेमाल किया जाता है। आर ट्रुथ को WWE के फैंस एक कॉमिक किरदार के रूप में जानते हैं। ट्रूथ ने कई सारे सैगमेंट कॉमिक अंदाज में दिए हैं। चाहे वो Royal Rumble हो या फिर ब्रॉक लैसनर का सामना करना। खैर, रैंडी ऑर्टन अपने दोस्तों का खास ख्याल भी रखते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications