Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) रॉ (Raw) के मौजूदा एपिसोड के बाद कई खिताब जीतने वाली पहिला महिला बनीं।मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन के लिए इस हफ्ते Raw में एक नए टाइटल का अनावरण किया। एडम पीयर्स द्वारा रिप्ली को नई WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट के साथ प्रस्तुत किया गया।इसके बाद अब रिया रिप्ली पहली NXT यूके विमेंस चैंपियन, पहली विमेंस वर्ल्ड चैंपियन और अंतिम बार SmackDown विमेंस चैंपियनशिप होल्ड करने वालीं महिला बन गईं है। ये खास रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया।Covalent TV@TheCovalentTVRhea Ripley becomes the first to hold the NXT UK Women's Championship and WWE Women's World ChampionshipAlso the last WWE Smackdown Women's Champion43367रिया रिप्ली के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। ये साल तो उनके लिए और भी बेहतर रहा। उन्होंने पहले विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की। उन्होंने फ्लेयर को हराकर टाइटल जीता और इसके बाद उनका ये रन अभी तक अच्छा रहा। WWE Night of Champions 2023 में Rhea Ripley ने हासिल की थी बड़ी जीतNight of Champions 2023 में रिया रिप्ली ने अंतिम बार अपना टाइटल डिफेंड किया था। वहां उन्होंने सिर्फ 69 सेकेंड में नटालिया को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया था। रिप्ली Raw ब्रांड में जजमेंट डे के साथ अच्छा काम कर रही हैं। खासतौर पर डॉमिनिक मिस्टीरियो और उनकी केमिस्ट्री सभी को अच्छी लग रही हैं। उनकी वजह से मिस्टीरियो को भी फायदा हुआ। हील के रूप में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। फैंस उन्हें खास अंदाज में बू करते हैं। WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला इस शो में कोडी रोड्स के साथ होगा। डॉमिनिक के साथ रिप्ली भी मौजूद रहेंगी, इससे उन्हें फायदा होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में विमेंस लैडर मैच भी होगा। जो भी ब्रीफकेस जीतेगा वो आगे जाकर रिया रिप्ली के ऊपर कैश-इन कर सकता है। फिलहाल एक बात तय है कि रिप्ली का टाइटल रन लंबा चलेगा। कंपनी ने उनके लिए खास प्लान जरूर बनाया होगा। Brandi Rhodes@TheBrandiRhodesPapa wont hit Mami... but Mommy will.146991266WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।