WWE के सबसे खतरनाक Superstar और मौजूदा चैंपियन ने कई दिग्गजों को पछाड़ा, दुनिया की नंबर 1 रेसलर बनकर रचा इतिहास 

..
विमेंस टॉप 10 रेसलर्स की लिस्ट हुई रिलीज़
WWE सुपरस्टार Rhea Ripley ने रचा इतिहास

WWE: Pro Wrestling Illustrated WWE समेत दुनिया भर के रेसलिंग स्टार्स के काम को लेकर एक लिस्ट रिलीज करता है। पिछले महीने मेंस टॉप 500 की लिस्ट रिलीज़ की गई थी। हाल ही में PWI ने साल 2023 की विमेंस टॉप 250 रेसलर्स की लिस्ट रिलीज़ कर दी है, जिसमें मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को पहला स्थान दिया गया है।

Ad

PWI ने हाल ही में विमेंस टॉप 10 रेसलर्स की लिस्ट जारी की थी, जिसमें टॉप पर रिया रिप्ली हैं। इसके बाद ग्युलिया (NJPW), बियांका ब्लेयर (WWE), जेमी हेयटर (AEW) और ताम नकेनो (Stardom & NJPW) का नंबर आता है। निश्चित ही PWI लिस्ट 2023 को टॉप करना रिया रिप्ली के लिए सम्मानजनक बात है। पिछले साल की लिस्ट की बात करें तो वो टॉप 10 विमेंस रेसलर्स में भी शामिल नहीं थीं और वो 42 वें नंबर पर थीं। इसका मुख्य कारण था कि वो ज्यादातर टैग टीम मैचों का हिस्सा थीं।

आपको बता दें कि शार्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच, बेली जैसे दिग्गज़ों को पछाड़कर रिप्ली ने इतिहास रचा और दुनिया की नंबर 1 रेसलर बनीं। मेंस PWI रैंकिंग 2023 की बात करें तो इस साल मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस पहले स्थान पर हैं।

Ad

पिछले साल जजमेंट डे में शामिल होने के बाद से रिया रिप्ली विमेंस रोस्टर सहित WWE के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने साल 2023 का विमेंस Royal Rumble मैच जीतकर WrestleMania 39 में चैंपियनशिप मैच को सुनिश्चित किया था।

जजमेंट डे मेंबर ने शो ऑफ द शोज़ में शार्लेट फ्लेयर को मात देकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था, बाद में इस चैंपियनशिप का नाम बदलकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप कर दिया गया था। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से रिया रिप्ली ने ज़ेलिना वेगा, नटालिया, राकेल रॉड्रिगेज़ जैसी टॉप स्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को सफलता पूर्वक डिफेंड किया है।

PWI रैंकिंग 2023 को टॉप करने के बाद WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन Rhea Ripley की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Pro Wrestling Illustrated ने अपनी विमेंस रैंकिंग 2023 की लिस्ट में रिया रिप्ली को पहला स्थान दिया है। मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली इतिहास रचने के बाद काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया में आकर अपनी पहली प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा,

"मामी! हमेशा शिखर पर ही होती हैं।"

रिया रिप्ली ना सिर्फ दुनिया की नंबर 1 रेसलर बनीं हैं, बल्कि उन्होंने हाल ही में बतौर चैंपियन 200 दिन भी पूरे कर लिए हैं। रिप्ली WrestleMania में टाइटल के जीतने के बाद से अपने टाइटल को हारी नहीं हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications