WWE में चोटिल होने के कारण चैंपियनशिप छोड़ने वाले खतरनाक स्टार ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए इंजरी को लेकर को लेकर क्या कहा?

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने अपनी चोट पर दिया अपडेट
WWE सुपरस्टार ने अपनी चोट पर दिया अपडेट

Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) थोड़े समय पहले चोटिल हो गई थीं। इसी वजह से उन्हें अपने विमेंस टाइटल को छोड़ना पड़ा और वो ब्रेक पर चली गईं। रिप्ली हील होने के बावजूद फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती हैं और ऐसे में सभी उनके हेल्थ को लेकर थोड़ा चिंतित हैं। अब रिप्ली ने अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Ad

थोड़े समय पहले ही रिया रिप्ली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी द्वारा फैंस को बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि वो रिया अपने कंधे को बिना स्लिंग के संभाल सकती हैं। यह एक अच्छी खबर है। इसी बीच उन्होंने अपनी चोट को लेकर जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उन्हें असल में किस जगह पर चोट लगी थी। उन्होंने कहा,

"मैं बिना अपने स्लिंग के रिलैक्स कर सकती हूं। आप इस सूजे हुए बम्प को देख सकते हैं, यह मेरे लिगामेंट्स के फटने और मेरी कॉलरबोन से बाहर आने पर हुआ था।"

आप नीचे पोस्ट में उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं:

Ad

WWE में रिया रिप्ली की गैरमौजूदगी में मिली नई चैंपियन

WrestleMania XL के बाद हुए रेड ब्रांड के शो में बैकस्टेज रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन के बीच ब्रॉल देखने को मिला था। इसी बीच रिप्ली का कंधा दीवार से काफी जोर से टकरा गया और वो चोटिल हो गईं। इसी वजह से रिया रिप्ली ने 15 अप्रैल 2024 को WWE Raw के एपिसोड में चौंकाने वाला ऐलान किया और उन्होंने अपने विमेंस वर्ल्ड टाइटल को छोड़ दिया। रिप्ली के 380 दिनों के टाइटल रन का अंत हुआ। WWE ने नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन पाने के लिए एक बैटल रॉयल मैच का ऐलान किया।

22 अप्रैल 2024 के WWE Raw के एपिसोड के मेन इवेंट में विमेंस बैटल रॉयल मैच देखने को मिला। इसमें कई सारी सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया और विजेता नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनती। कई सारी बड़ी स्टार्स मैच का हिस्सा बनीं। अंत में बैकी लिंच और लिव मॉर्गन बची थीं। बैकी ने लिव को एप्रन पर मैनहैंडल स्लैम लगाया और इसी के चलते मॉर्गन एलिमिनेट हो गईं। बैकी ने जीत दर्ज करते हुए विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया। उम्मीद है कि रिया वापस आकर दोबारा वर्ल्ड टाइटल जीतने में सफल होंगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications