WWE Superstar ने चुना Royal Rumble 2023 का संभावित विजेता, पूर्व चैंपियन को बताया बड़ा दावेदार

..
Royal Rumble 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट
WWE Royal Rumble 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट रिया रिप्ली के लिए अच्छा रह सकता है

Royal Rumble 2023: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 का 36वां संस्करण 28 जनवरी को टेक्सस के एल्माडोम में आयोजित होने जा रहा है। Royal Rumble जीतने वाला सुपरस्टार और WrestleMania के मेन इवेंट में अपनी जगह बना सकता है। पूर्व विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली ने मेंस Royal Rumble मैच के संभावित विजेता के बारे में बात की है।

Ad

पूर्व Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली का Royal Rumble का अनुमान बहुत ही चौंकाने वाला है। WWE के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में जजमेंट डे मेंबर ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को मेंस Royal Rumble 2023 मैच का संभावित विजेता और दावेदार बताया है। हालांकि, WWE यूनिवर्स रिया की भविष्यवाणी से सहमत नहीं है।

Ad

क्या रिया रिप्ली विमेंस WWE Royal Rumble 2023 मैच जीतेंगी?

Royal Rumble में डॉमिनिक मिस्टीरियो कैसा परफॉर्म करते हैं और क्या वो इसे जीत पाएंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। अगर बात जजमेंट डे मेंबर रिया रिप्ली की करें, तो आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में रिया के जीतने की संभावना काफी ज्यादा है। अगर रिप्ली विमेंस Royal Rumble 2023 मैच जीतने में कामयाब हुईं और अगर दोनों ब्रांड्स की विमेंस चैंपियंस में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो रिया शो ऑफ द शोज़ के लिए एक प्रतिद्वंदी चुन सकती हैं।

अगर रिप्ली ब्लू ब्रांड में जाकर SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को चुनती हैं, तो उनके पास मौजूदा चैंपियन से बदला लेने का सुनहरा मौका होगा। WrestleMania 36 में द क्वीन ने जजमेंट डे मेंबर को NXT चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में मात दी थी।

फैंस लंबे समय से रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर के बीच मैच देखना चाहते हैं। रिप्ली Royal Rumble 2023 मैच जीतकर मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को चुनौती दे सकती हैं। पिछले साल दोनों के बीच मैच देखने मिल सकता था लेकिन रिया की चोट के कारण इस स्टोरीलाइन को रद्द कर दिया गया था।

Ad

हाल ही में आई कई रिपोर्ट्स में भी बताया गया था कि WWE रिया रिप्ली को बड़ा पुश दे सकता है। निश्चित ही Royal Rumble 2023 इसके लिए सबसे बेहतर इवेंट साबित हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications