WWE के मौजूदा चैंपियन ने अपने रियल लाइफ पार्टनर के वर्कआउट वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, देखकर आपको आएगा मजा

Pankaj
WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया सामने आई

Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और AEW सुपरस्टार बडी मैथ्यूज (Buddy Matthews) सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। इस बार रिप्ली ने अपने रियल लाइफ पार्टनर द्वारा डाली गई रील पर कमेंट किया।

Ad

बडी मैथ्यूज ने WWE में भी काम किया था, अब वो AEW में अपना जलवा दिखा रहे हैं। रिया रिप्ली अब विमेंस डिवीजन की बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं। ये साल तो उनके लिए अभी तक बहुत ही शानदार रहा। इस साल की शुरूआत में उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को उन्होंने टाइटल मैच के लिए चुनौती दी। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ और रिप्ली ने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीत ली।

इंस्टाग्राम में बडी मैथ्यूज ने पुल-अप्स करते हुए एक रील पोस्ट की। रिप्ली ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और हार्ट इमोजी पोस्ट किया।

Ad

बडी मैथ्यूज ने WWE में कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। इस लिस्ट में सैथ रॉलिंस भी थे। रॉलिंस की वजह से उन्हें बहुत फायदा हुआ। दोनों ने Raw टैग टीम चैंपियनशिप भी साथ में जीती थी।

WWE Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट में Rhea Ripley का होगा बड़ा मैच

रिप्ली का टाइटल रन इस समय शानदार चल रहा हैं। Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट में वो अपने टाइटल को ज़ेलिन वेगा के खिलाफ डिफेंड करेंगी। इस मुकाबले में बहुत मजा आएगा। उम्मीद के मुताबिक रिप्ली अपनी चैंपियनशिप आराम से डिफेंड कर लेंगी।

जजमेंट डे ग्रुप में रहकर भी अभी तक रिया ने अच्छा काम किया हैं, इस वजह से भी उन्हें फायदा मिला। डॉमिनिक मिस्टीरियो और उनकी केमिस्ट्री सभी को अच्छी लगती है। कंपनी ने रिप्ली के लिए आगे भी अच्छा प्लान बनाया होगा। उनका टाइटल रन लंबा चलेगा, इस चीज की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने अभी तक अपने कैरेक्टर से भी सभी को प्रभावित किया है। एक अलग ही गिमिक में वो एंट्री करती हैं और ये फैंस को बहुत पसंद आता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications