Buddy Matthews: AEW सुपरस्टार बडी मैथ्यूज (Buddy Matthews) की ऐतिहासिक जीत पर WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। AEW रेवोल्यूशन (Revolution 2023) इस बार जबरदस्त रहा। यहां मैथ्यूज ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।दरअसल इस शो में एलीट और हाउस ऑफ ब्लैक के बीच AEW ट्रियोज चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मुकाबले में मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। हाउस ऑफ ब्लैक ने तो अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। मैच भी सही रहा और अंत में हाउस ऑफ ब्लैक ने चैंपियनशिप जीत ली।हाउस ऑफ ब्लैक की जीत पर रिया रिप्ली ने दो शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी। आपको बता दें बडी मैथ्यूज की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड रिप्ली हैं।RheaRipley_WWE@RheaRipley_WWEAnd NEW! 🖤7422347WWE WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच होगा टाइटल मैचरिया रिप्ली इस समय WWE में अच्छा काम कर रही हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे। WWE ने भी उन्हें जबरदस्त पुश दिया। इस साल जनवरी में रिप्ली ने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने WrestleMania 39 में Smackdown विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती दी थी। कंपनी ने इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान पहले ही कर दिया था।रिप्ली और शार्लेट की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया जा रहा है। देखा जाए तो अभी तक रिया का पलड़ा भारी रहा हैं। कहा जा रहा है कि WrestleMania 39 में रिया नई चैंपियन बन सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। मेनिया जैसे इवेंट में हर कोई टाइटल जीतना चाहता है, ये सौभाग्य बहुत कम लोगों को प्राप्त होता है। रिया ने ट्रिपल एच के अंडर में NXT में भी अच्छा काम किया था। अब मेन रोस्टर में हेड ऑफ क्रिएटिव भी ट्रिपल एच है, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रिप्ली को तगड़ा पुश जरूर मिलेगा। खैर अब देखना होगा कि रिया और शार्लेट का मेनिया में मैच कैसा होगा। कंपनी ने भी कुछ अच्छा प्लान दोनों के लिए जरूर बनाया होगा।B/R Wrestling@BRWrestlingMAMI RHEA RIPLEY STARTS FROM NO. 1 TO WIN THE ROYAL RUMBLE68951023MAMI 😈RHEA RIPLEY STARTS FROM NO. 1 TO WIN THE ROYAL RUMBLE https://t.co/DssRObL7vbWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।