Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने हाल ही में अपने वर्कआउट की एक जबरदस्त वीडियो पोस्ट की। दरअसल, वो यहां मौजूदा AEW सुपरस्टार और उनके बॉयफ्रेंड बडी मैथ्यूज (Buddy Matthews) के साथ वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रही हैं। रिया रिप्ली अपनी जबरदस्त ताकत के लिए जानी जाती हैं और वो इस वीडियो में काफी भारी वजन उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने AEW स्टार के साथ वर्कआउट का वीडियो किया शेयर रिया रिप्ली इस समय WWE में शानदार काम कर रही हैं। वो जजमेंट डे फैक्शन का हिस्सा हैं और उन्हें WWE काफी ताकतवर दिखा रहा है। उन्हें एक तरह से जजमेंट डे की सबसे अहम सदस्य कहा जा सकता है। रिया रिप्ली ने पिछले कुछ सालों में अपने फिजिक में बहुत सुधार किया है और वो पहले से काफी फिट नज़र आती हैं। RheaRipley_WWE@RheaRipley_WWERunning on…no sleepno patience & a eternal flame of anger in my soul.16962720Running on…no sleepno patience & a eternal flame of anger in my soul. https://t.co/EBzwQvWZKDरिया रिप्ली अब मैचों में अपनी ताकत का जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल करती हैं। साथ ही वो मेल सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ने से भी नहीं डरती हैं। उन्होंने थोड़े समय पहले ल्यूक गैलोज़ को उठाकर मैट पर स्लैम दे दिया था। यह चीज़ देखकर फैंस चौंक गए थे। इसके साथ ही Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में रिप्ली ने अकीरा टोज़ावा को पराजित कर दिया था। थोड़े समय पहले उन्होंने अपने वर्कआउट की शानदार वीडियो आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। इसमें वो अपने बॉयफ्रेंड बडी मैथ्यूज के साथ नज़र आ रही हैं। आपको बता दें कि बडी को पिछले साल जून में WWE ने रिलीज कर दिया था और इसके बाद से वो AEW का हिस्सा हैं। वो हाउस ऑफ ब्लैक फैक्शन में दिखाई दे रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही बडी और रिया ने ऐलान किया था कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद से कई बार वो साथ में नज़र आ चुके हैं। वो जरूर ही साथ वर्कआउट भी करते हैं और रिया ने फैंस को मोटिवेट करने के लिए एक जबरदस्त वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो काफी भारी वजन उठा रही हैं और पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन उनका साथ दे रहे हैं। वो जिम में काफी पसीना बहाती हैं और इसी वजह से उनके फिजिक में बड़ा सुधार देखने को मिला है। आप नीचे उनकी पूरी वीडियो देख सकते हैं:RheaRipley_WWE@RheaRipley_WWEWe out here hitting PR’s today!@SNM_Buddy83861WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।