WWE के मौजूदा चैंपियन को फीमेल रेसलर ने मैच के लिए ललकारा, चैंपियन बनने का दावा पेश कर चौंकाया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने मौजूदा चैंपियन को लेकर दिया बयान
WWE सुपरस्टार ने मौजूदा चैंपियन को लेकर दिया बयान

Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने इस बार बड़ी बात कही। वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए गुंथर (Gunther) के साथ मैच लड़ना चाहती हैं। ये बात सुनकर जरूर आप थोड़ा चौंक भी गए होंगे।

Ad

WWE में रिया रिप्ली ने अब अपना अच्छा नाम बना लिया। WWE ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया। मेन रोस्टर में जजमेंट डे ग्रुप में रहकर वो सही कम कर रही हैं। कई बार वो अपनी ताकत का नमूना पेश कर चुकी है। मेल रेसलर्स के साथ टक्कर लेने में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं। SPORTbible को हाल ही में रिप्ली ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा,

मुझे गुंथर का सामना करना अच्छा लगेगा। मैं इस चीज के लिए हमेशा कोशिश करूंगी। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने की कोशिश करूंगी। एक और इतिहास मैं रचना चाहती हूं। एक महिला क्या कर सकती हैं वो मैं सभी को दिखाऊंगी।

youtube-cover
Ad

क्या WWE WrestleMania 39 में रिया रिप्ली की जीत होगी?

रिया रिप्ली ने इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने WrestleMania 39 में टाइटल मैच के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती दी। इन दोनों के बीच Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। फैंस को अच्छा मैच इस बार देखने को मिलेगा।

दोनों की राइवलरी को भी अच्छे से अभी तक बिल्ड किया गया है। फ्लेयर को हराने का दावा कई बार रिप्ली कर चुकी हैं। कंपनी ने साल की शुरूआत में उन्हें अच्छा पुश दिया। अब मेनिया में भी पुश दिया जा सकता है। वो Smackdown विमेंस चैंपियनशिप बन सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। हालांकि फ्लेयर को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा।

फ्लेयर को जजमेंट डे के अन्य सदस्यों से सावधान रहना पड़ेगा। डॉमिनिक मिस्टीरियो, डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं। खासतौर डॉमिनिक कुछ ना कुछ बवाल जरूर करेंगे। रिया और डॉमिनिक की स्टोरी भी मौजूदा समय में जबरदस्त चल रही हैं। खैर अब मेनिया के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचा है। जल्द ही पता चल जाएगा कि फ्लेयर को रिया हरा पाएंगी या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications