Rhea Ripley: मौजूदा विमेंस WWE वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के लिए द जजमेंट डे के साथ साल 2023 अभी तक शानदार रहा है। यह चीज ना केवल WWE टीवी पर दिखती है बल्कि उनके मौजूदा मैच के आंकड़ों पर भी आधारित होती है।रिया रिप्ली ने इस साल की शुरूआत में विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता। इसके बाद उन्होंने WW WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। रिया ने फ्लेयर को हराकर टाइटल हासिल किया। बाद में एडम पीयर्स द्वारा उन्हें नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप से सम्मानित किया गया।ट्विटर पर Wrestle Features के अनुसार रिप्ली के पास अब तक 2023 की जीत का प्रतिशत 94.0%, या सटीक रूप से 93.5% है। इस तरह का रिकॉर्ड मेन रोस्टर में किसी अन्य के पास नहीं है। अभी तक उन्हें सिर्फ दो मैचों में हार मिली। टीवी और लाइव इवेंट में उन्होंने 31 मैचों में से 29 में जीत हासिल की है। ये आंकड़े देखकर शायद आप चौंक गए होंगे। फरवरी और मई में मिक्स्ड टैग टीम मैचों में दो हार उनकी हुईं। साल की उनकी पहली हार Elimination Chamber में हुई जब उन्होंने फिन बैलर के साथ मिलकर ऐज और बैथ फीनिक्स के खिलाफ मुकाबला लड़ा था।Wrestle Features@WrestleFeaturesRhea Ripley has a win percentage of 𝟗𝟒% for 2023 so far.This is one of the highest on the main roster.@RheaRipley_WWE#WWERAW3143221रिप्ली के काम को देखकर सभी खुश नज़र आ रहे हैं। उनके काम से जजमेंट डे के अन्य सदस्यों को भी फायदा मिल रहा है। डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनकी केमिस्ट्री गजब की अभी तक रही। डॉमिनिक ने भी अब नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप हासिल कर ली है। डेमियन प्रीस्ट ने कुछ हफ्ते पहले Money in the Bank ब्रीफकेस हासिल किया था।WWE SummerSlam 2023 में होगा बड़ा मैचSummerSlam 2023 में अगले महीने फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। बैलर नए चैंपियन बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर जजमेंट का दबदबा मेन रोस्टर में और भी मजबूत हो जाएगा। रिप्ली का टाइटल रन अभी लंबा चलेगा। कंपनी ने उनके लिए कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा। ट्रिपल एच के अंडर में वो जबरदस्त काम कर रही हैं। NXT में अपने काम से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था।