Drew McIntyre की WWE में वापसी को लेकर 35 साल के रेसलर ने दिया बहुत बड़ा अपडेट, खबर सुनकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे

Pankaj
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ी खबर

Drew McIntyre: WrestleMania 39 के बाद से WWE टीवी पर ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) नज़र नहीं आए। उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैकइंटायर पर रिज हॉलैंड (Ridge Holland) ने एक रोमांचक अपडेट साझा किया है।

Ad

WrestleMania 39 के बाद से मैकइंटायर चर्चा का विषय बने हैं। इस शो में वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा थे। गुंथर ने मैकइंटायर और शेमस को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। कुछ दिन बाद खबर सामने आई थी कि मैकइंटायर अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर खुश नहीं है। क्रिएटिव और पैसा दोनों मुद्दों के कारण वो नाराज चल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये तक कह दिया गया था कि उन्होंने कंपनी छोड़ दी। हालांकि अभी तक इस तरह की कोई भी पुख्ता खबर सामने नहीं आई है।

हाल ही में Cultaholic Wrestling को रिज हॉलैंड ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उनसे मैकइंटायर को लेकर सवाल पूछा गया था। हॉलैंड ने कहा,

वह ठीक है, ड्रू ठीक है। हां वो शायद जिम में है जैसा कि हम बोलते हैं कि, दो गायों को उठा रहे हैं। वो तो ठीक है। मैं पक्का नहीं जानता, लेकिन मुझे लगता है कि चाहे अब से एक महीना हो, अब से दो महीने बाद, या अब से तीन महीने बाद, आप ड्रू मैकइंटायर को WWE में वापस देखेंगे।
Ad

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Drew McIntyre की वापसी होगी?

मैकइंटायर की वापसी और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म अपडेट सामने नहीं आया है। WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। कुछ रिपोर्ट्स में खबर सामने आई है कि वो इस शो में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। WWE ड्राफ्ट में इस बार उन्हें रेड ब्रांड में डाला गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो कंपनी ने उनके लिए कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। अब देखना होगा कि कब वो रिंग में वापसी करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications