WWE SmackDown में ब्लडलाइन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद रोमन रेंस ने दिखाई दरियादिली, बैकस्टेज जाते हुए किया दिल छू लेने वाला काम 

wwe
WWE SmackDown के बाद दिखा खास पल (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Heartfelt Gesture: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। हालांकि, रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए ये शो अच्छा नहीं रहा। नई ब्लडलाइन ने उनकी हालत खराब की। जेकब फाटू ने वापसी कर रेंस को धराशाई किया। शो खत्म होने के बाद रोमन की दरियादिली देखने के मिली। उन्होंने अपनी टी-शर्ट एक फैन को दी।

Ad

SmackDown के शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का आमना-सामना हुआ। रेंस ने सिकोआ और टामा टोंगा की हालत खराब की। लगा था कि एक बार फिर रोमन अजेय साबित होंगे लेकिन जेकब फाटू ने वापसी कर सब मामला बिगाड़ दिया।

फाटू ने रेंस के ऊपर ऐसा हमला किया कि वो दोबारा खड़े नहीं हो पाए। रिंग के बाहर कमेंट्री टेबल पर सिकोआ, जेकब और टोंगा ने रोमन को ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया। सिकोआ की नई ब्लडलाइन का पूरी तरह अंत में दबदबा देखने को मिला।

शो ऑफ-एयर होने के बाद रोमन की मदद एक रेफरी ने करनी चाही लेकिन उन्होंने उसे धमकी दी। असली ट्राइबल चीफ अपने दम पर बैकस्टेज जाने में सक्षम रहे। उन्होंने जाते समय एक फैन अपनी टी-शर्ट देकर सभी का दिल जीत लिया। आप उनका ये खास वीडियो नीचे देख सकते हैं।

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की राइवलरी अब चरम पर पहुंच गई है। SummerSlam में रेंस ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में भी रोमन हावी रहे थे। इस बार सोलो ने अपने साथियों के साथ मिलकर बदला लिया।

क्या WWE रिंग में होगा जेकब फाटू और रोमन रेंस का मुकाबला?

SummerSlam में जेकब फाटू चोटिल हो गए थे। इस बार उनका सामना रेंस के साथ हुआ। ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द फाटू और रोमन का मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा। रोमन शायद कुछ हफ्ते टीवी पर नज़र नहीं आएंगे। सितंबर के मध्य में उनकी वापसी होगी। इस स्टोरीलाइन में आगे क्या होगा वो सभी जानना चाहते हैं। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होंगे। रेंस ने इस हफ्ते भी प्रोमो नहीं दिया। वो लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। इस तरह का कैरेक्टर उनका पहले देखने को नहीं मिला।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications