SummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस ने WWE में रचा इतिहास, 100 मिलियन व्यूज पार कर नया कीर्तिमान किया स्थापित, 2 दिग्गजों को पछाड़ा

WWE
WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस ने किया कमाल (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Return Makes Huge Record: WWE SummerSlam 2024 इस बार जोरदार रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अंत में वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। उनकी एंट्री देखकर सभी खुश हो गए। सोशल मीडिया पर उन्होंने ऐसी आग लगाई कि सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। रेंस ने WWE में इस बार नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Ad

SummerSlam में रोमन रेंस की एंट्री चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी वापसी ने WWE के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 24 घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर इसे करीब 100 मिलियन बार देखा गया, जो एक नया रिकॉर्ड है। इसके अलावा SummerSlam इतिहास में ये एक नया मील का पत्थर है।

सोशल मीडिया पर इससे पहले ये रिकॉर्ड द रॉक और सीएम पंक ने बनाया था। पंक ने पिछले साल Survivor Series में वापसी की थी, जिसे करीब 85 मिलियन व्यूज मिले थे। इस साल की शुरूआत में द रॉक ने वापसी की थी। उनको सोशल मीडिया पर 89 मिलियन व्यूज मिले थे। रोमन ने इन दोनों को पीछे कर इतिहास रच दिया है। इससे साबित होता है कि वो मॉर्डन एरा के कितने बड़े सुपरस्टार हैं।

Ad

SummerSlam 2024 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच हुआ। इस मैच में काफी बवाल मचा।

सोलो की तरफ से टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू ने एंट्री की। वहीं कोडी का साथ देने के लिए रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस आए। अंत में रोमन रेंस ने वापसी कर माहौल को एकदम गर्म कर दिया। उन्होंने सिकोआ को जबरदस्त सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया। इसके बाद रोड्स ने आसानी से अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।

WWE SmackDown में रोमन रेंस की होगी एंट्री

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की राइवलरी अब फैंस को देखने को मिलेगी। बड़ी बात ये है कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी रोमन नज़र आएंगे। देखना होगा कि वहां पर उनका अगला कदम क्या होगा। पॉल हेमन और जिमी उसो के ऊपर भी सभी की नजरें होंगी। ये दोनों भी SmackDown में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications