Roman Reigns ने WWE में अपना टाइटल वापस लेने के दिए संकेत, Cody Rhodes के लिए बढ़ी मुश्किलें

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने दी बड़ी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Reveals Next Step: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ रोमन रेंस (Roman Reigns) अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप हार गए थे। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। रेंस का टाइटल रन जबरदस्त रहा था। मौजूदा समय में उनकी राइवलरी नई ब्लडलाइन से चल रही है। उन्होंने इसके बाद के अपने प्लान का खुलासा कर दिया है। असली ट्राइबल चीफ ने क्लियर किया है कि वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस पाना चाहते हैं। इसका मतलब साफ है कि बहुत जल्द वो फिर से कोडी रोड्स को टक्कर देने के लिए तैयार होने वाले हैं।

Ad

WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। WWE SummerSlam 2024 में उन्होंने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया था। तब से इनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही है। असली ब्लडलाइन का रीयूनियन भी हो गया है। आगामी Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट में नई और असली ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच होने वाला है। रोमन रेंस के साथ सीएम पंक भी हैं। वहीं सोलो सिकोआ की टीम में कुछ हफ्ते पहले ब्रॉन्सन रीड शामिल हुए थे।

रोमन रेंस की नज़रें अभी भी कोडी रोड्स पर टिकी हैं और वो टाइटल वापस लेना चाहते हैं। हालांकि, इससे पहले रेंस फैमिली बिजनेस और सोलो सिकोआ के साथ अपने मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं। Sports Illustrated को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,

अभी बहुत सारा काम करना है। बहुत सारा पैसा कमाना है। लेकिन हां उम्मीद है कि हम स्वस्थ रहेंगे। बहुत सारी अलग चीजें भी हैं। इस समय बड़ा टाइटल पाना महत्वपूर्ण है। हम उला फाला को सुलझाने और फैमिली बिजनेस को सुलझाने के बीच में हैं। ये बहुत ही पर्सनल चीज है लेकिन दिन के अंत में गेंद से नज़रें नहीं हटा सकते हैं। कोडी रोड्स ही इस समय मैन हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स को मिली थी जीत

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने साथ काम किया था। दोनों का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से हुआ था। मुकाबले में जिमी उसो ने वापसी कर रेंस और कोडी की मदद की थी। अंत में दोनों ने शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद द रॉक ने भी एंट्री कर सभी को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने स्टेज एरिया से कोडी, रोमन और जिमी को घूरकर देखा और चले गए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications