WWE में Roman Reigns तोड़ेंगे एक और बहुत बड़ा रिकॉर्ड, WrestleMania 40 में रचेंगे इतिहास?

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: बिना किसी शक के रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के इतिहास के सबसे महान स्टार्स में से एक हैं। वो लगातार नए रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर रहे हैं। जल्द ही ट्राइबल चीफ पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए हॉल ऑफ फेमर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

Ad

WWE WrestleMania कंपनी का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। कंपनी अपने सबसे टॉप स्टार्स को ही शो ऑफ द शोज़ के मेन इवेंट में जगह देती है। फिलहाल हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन ने सबसे ज्यादा बार 8 बार WrestleMania को मेन इवेंट किया है। वो WrestleMania 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, और 9 के मेन इवेंट में शामिल थे। WrestleMania 40 के आयोजन में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी रह गया है। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस इस साल भी शो ऑफ द शोज़ के मेन इवेंट में दिखाई देंगे।

रोमन रेंस ने अभी तक 7 बार WrestleMania (WM 31, 32, 33, 34, 37, 38, and 39) को मेन इवेंट किया है। अगर रोमन रेंस WrestleMania 40 को मेन इवेंट करते हैं तब वो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच के 7 बार शो ऑफ द शोज़ को मेन इवेंट करने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। इसके साथ ही वो दिग्गज हल्क होगन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। ट्रिपल एच ने WrestleMania 16, 18, 20, 21, 22, 25, और 32 को मेन इवेंट किया था। रोमन रेंस के पास इतिहास रचने का मौका है।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज के रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ने वाले हैं Roman Reigns

पिछले तीन साल से भी ज्यादा समय से रोमन रेंस वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं। उन्होंने 30 अगस्त 2020 को हुए WWE Payback प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन को पिन करके यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। हाल ही में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1230 दिन के आंकड़े को पार किया था।

रोमन जल्द ही WWE दिग्गज ब्रूनो सैमार्टिनो के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। ब्रूनो सैमार्टिनो 1237 दिन तक वर्ल्ड चैंपियन बने रहे थे। 21 जनवरी 2024 को रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1238 दिन के आंकड़े को पार कर लेंगे। इसके साथ ही वो कंपनी के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक वर्ल्ड चैंपियन रहने वाले स्टार्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ जाएंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications