WWE SmackDown में अपने घर से 6 घंटे की दूरी पर बुरी तरह मार खाने के बाद रोमन रेंस ने खोया आपा, हमदर्द को थप्पड़ जड़ने की दी धमकी

wwe
WWE SmackDown में रोमन रेंस की हुई बुरी हालत (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Threatens WWE Official: WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एंट्री की। अंत में उनके लिए चीजें सही नहीं रहीं। सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ने उन्हें धराशाई किया। शो ऑफ-एयर होने के बाद उन्होंने एक WWE ऑफिशियल को अपने ही अंदाज में धमकी दी।

Ad

SmackDown का ये एपिसोड ऑरलैंडो में था। वहां से छह घंटे की दूरी पर पेंसाकोला में रेंस का घर है। घर से महज कुछ दूर रोमन की इस हफ्ते खूब पिटाई हुई। ये सब जेकब फाटू की वजह से हुआ। उन्होंने अचानक वापसी कर तबाही मचा दी। उनके आने से सोलो सिकोआ को मजबूती मिली और उन्होंने अपना फिर दम दिखाया।

शो ऑफ-एयर होने के बाद रेंस का अब वीडियो सामने आया है। वो काफी दर्द में दिखे और उन्होंने इससे उबरने की पूरी कोशिश की। जब एक हमदर्द बनकर आए रेफरी ने उनकी मदद करने का प्रयास किया तो असली ट्राइबल चीफ ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी। एक तरह से कह सकते हैं कि उन्होंने अपना आपा खो दिया।

Ad

शो में पहले चीजें रोमन रेंस के मुताबिक चल रही थीं। उन्होंने सोलो सिकोआ और टामा टोंगा को धराशाई कर उला फाला पहनी। इसके बाद लगा कि उनका पलड़ा हमेशा की तरह भारी रहेगा लेकिन जेकब फाटू ने सब बिगाड़ दिया।

फाटू ने रोमन के ऊपर इतना तगड़ा अटैक किया वो दोबारा उठ नहीं पाए। रिंग के बाहर कमेंट्री टेबल पर सोलो, फाटू और टोंगा ने रेंस को ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया। अपनी ऐसी हालत के बारे में शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।

WWE रिंग में कब होगी जिमी उसो की वापसी?

खैर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की राइवलरी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। फाटू और रोमन का आमना-सामना भी हो गया है। रेंस के पास अब सबसे बड़ी चुनौती जेकब से निपटने की होगी। आगे जाकर इनकी स्टोरी में बहुत कुछ होने वाला है। सवाल खड़ा होता है कि क्या नई ब्लडलाइन से रोमन अकेले पंगा लेंगे या कोई उनका साथ देगा।

ये सोचकर दिमाग में सबसे पहले जिमी उसो का नाम आता है। उनकी वापसी कब होगी इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। इस हफ्ते रेंस की खराब हालत को देखकर लग रहा है कि बहुत जल्द वो रिंग में एंट्री कर लेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications