44 टाइटल शॉट और 1 जीत नहीं, WWE में Roman Reigns के साथी का शर्मनाक रिकॉर्ड, करियर पर लगा 'दाग'

WWE
WWE सुपरस्टार का खास रिकॉर्ड आया सामने (Photo: WWE.com)

Sami Zayn Insanely Crazy Stat: WWE फैंस के बीच सैमी ज़ेन (Sami Zayn) छाए रहते हैं लेकिन रिंग में उनका प्रदर्शन ज्यादा कुछ खास नहीं रहा है। उनसे जुड़ा बहुत ही शर्मनाक आंकड़ा इस बार सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक सकते हैं। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और रोमन रेंस के साथी ने अभी तक वर्ल्ड टाइटल हासिल नहीं किया है। कंपनी में उन्हें बहुत लंबा समय हो गया है। WWE द्वारा उन्हें कई मौके दिए गए हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

Ad

सैमी ज़ेन करीब एक दशक से भी अधिक समय से WWE का मुख्य आधार रहे हैं। 40 साल के सैमी लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस के मन में उनके लिए सम्मान और तारीफ के अलावा कुछ नहीं है। मेन रोस्टर में उन्हें स्थापित करने की बात आती है तो ट्रिपल एच ने अभी तक अच्छा काम किया है। उन्होंने कभी भी ज़ेन को पीछे नहीं आने दिया और बडे़ मौके दिए। इसी कारण से वो फैंस की नज़रों से कभी गायब नहीं रहे।

सैमी को लेकर एक नया आंकड़ा सामने आया है। इसे @RhodesKotaEra नाम के हैंडल से X पर शेयर किया गया है। इसके अनुसार सैमी को WWE में अभी तक 44 वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल चुके हैं। मजेदार बात ये है कि एक बार भी उन्हें जीत नहीं मिली है। सवाल खड़ा होता है कि क्या साल 2025 में ये आंकड़ा बदलेगा या नहीं। ज़ेन के करियर में ये बड़ा दाग अब लग चुका है

Ad

WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मिली सैमी ज़ेन को हार

सैमी ज़ेन की राइवलरी इस समय ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही है। हालांकि, उन्हें नुकसान ही हुआ है। लगातार दो मुकाबले वो ड्रू के खिलाफ हार चुके हैं। 14 दिसंबर, 2024 को हुए Saturday Night's Main Event में उन्हें करारी हार मिली थी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी ड्रू ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में हराया। ज़ेन की बुकिंग मौजूदा समय में WWE द्वारा अच्छी नहीं की जा रही है। मैकइंटायर के खिलाफ फ्यूड में वो एकदम बेबस नज़र आए हैं। ड्रू ने हर मौके पर उन्हें नीचा ही दिखाया है। अब देखना है कि कंपनी के पास उनके लिए आगे क्या प्लान होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications