Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच मैच अच्छा हुआ। रोमन ने सैमी के ऊपर मैच के दौरान कुछ खतरनाक अटैक भी किए। उनकी पीठ पर लगी कुछ चोट के निशान भी सामने आ गए है। मेन इवेंट मैच के बाद WWE ने सैमी ज़ेन की कुछ तस्वीरें शेयर की। रोमन रेंस ने चेयर से सैमी के ऊपर हमला किया था। तस्वीरों में उनकी पीठ पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। शायद तस्वीरों को देखकर आपको भी दुख होगा। WWE@WWE#WWEChamber168831447😣😣😣😣#WWEChamber https://t.co/JciyGp1EkOWWE दिग्गज रोमन रेंस को मिला जिमी उसो का साथसैमी ज़ेन ने रोमन रेंस को हराने की पूरी कोशिश की। हालांकि वो नाकाम रहे। फैंस का जबरदस्त सपोर्ट उन्हें मिला। जिमी उसो ने बीच में आकर सैमी के ऊपर अटैक किया। रोमन इसके बाद उन्हें चेयर से मारने गए लेकिन बीच में जे उसो आ गए। रेंस ने जे को चेयर देकर ज़ेन को मारने के लिए कहा। जे ने ऐसा नहीं किया। इस बीच सैमी ने एक गलत स्पीयर जे उसो को मार दिया। इसका फायदा रेंस ने उठाया और चेयर से ज़ेन की बुरी हालत कर दी। इसके बाद उन्होंने आसानी से मैच जीत लिया। मैच के बाद जिमी उसो ने सैमी को मारना शुरू किया। केविन ओवेंस ने एंट्री कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने रोमन, जिमी और यहां तक की पॉल हेमन की हालत खराब कर दी। बहुत गुस्से में वो लग रहे थे। सैमी और केविन के बीच एक भावुक पल देखने को मिला। WrestleMania 39 की स्टोरीलाइन अब मजेदार हो गई है। शायद द उसोज़ का मुकाबला सैमी और केविन के साथ हो सकता है। हालांकि जे उसो का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। वहीं WrestleMania में रोमन रेंस का मैच अब कोडी रोड्स के साथ पक्का हो गया है। कुछ भी हो लेकिन आने वाले कुछ हफ्ते WWE फैंस के लिए बहुत रोमांचक रहेंगे। फैंस को कुछ ना कुछ नया जरूर देखने को मिलेगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड का एपिसोड में भी शानदार रहेगा।WWE India@WWEIndiaOWENS-ZAYN FOREVER.#WWEChamber13216WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।