WWE में 33 साल के रेसलर को 428 दिनों से नहीं मिली है जीत, करारी हार के साथ लूजिंग स्ट्रीक जारी

WWE में कई बार जीत भी बड़ी मुश्किल से मिलती है (Photos: WWE.Com और Scarlett Instagram)
WWE में कई बार जीत भी बड़ी मुश्किल से मिलती है (Photos: WWE.Com और Scarlett Instagram)

Scarlett 428 day losing streak continues: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) बैड ब्लड (Bad Blood 2024) में लिव मॉर्गन से उनकी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का प्रयास करने वाली हैं जिसमें डॉमिनिक मिस्टीरियो शार्क केज में ऊपर लटके होंगे। इस मैच से पहले रिया ने डेमियन प्रीस्ट के साथ लाइव इवेंट में हिससा लिया। यहां उनका सामने एक रेसलर से हुआ जिन्हें काफी समय से जीत नहीं मिली है

Ad

स्कार्लेट और कैरियन क्रॉस ने 28 सितंबर 2024 को कोलंबस, ओहायो और 29 सितंबर 2024 को हंटस्विल में रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट का सामना किया। इस दौरान स्कार्लेट को लगातार हार मिली और हंटस्विल में हुए मैच में उनपर रिया ने पहले रिपटाइड हिट किया और फिर उन्हें पिन कर दिया। इसके चलते वह 428 दिन बाद भी जीत दर्ज करने में असफल रही हैं।

Ad

स्कार्लेट को आखिरी बार जीत 16 जून 2023 को SmackDown में हुए एक मिक्सड टैग टीम मैच में मिली थी। यहां उन्होंने तथा उनके पार्टनर कैरियन क्रॉस ने एजे स्टाइल्स और मीचीन को हराया था। स्कार्लेट उसके बाद से सिर्फ तीन ही मैचों में शामिल रही हैं। उससे पहले का एक मैच 29 जून 2023 को हुआ था जो कि एक लाइव इवेंट था। यहां लायरा वैल्किरिया ने स्कार्लेट को हराया था। इस समय स्कार्लेट को जीत की सख्त जरूरत है।

WWE में अबतक कैसा रहा है Scarlett का करियर?

स्कार्लेट ने 2014 में एडम रोज के पार्टी में शामिल रहने वाले मेंबर्स के रूप में Payback शो के दौरान एंट्री की थी। वह उसके बाद कई बार टीवी पर नजर आईं लेकिन कोई भी बड़ा पल नहीं था। उन्होंने 2019 में कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और 4 नवंबर 2021 को उन्हें रिलीज कर दिया गया था जब वह NXT का हिस्सा थीं।

2022 में वह दोबारा WWE में वापस आईं और उस समय पर वह SmackDown में दिखाई दीं। इस समय उनके साथ NXT के समय से साथ रहे और उनके रियल लाइफ पार्टनर कैरियन क्रॉस भी थे। यह दोनों इस समय Raw का हिस्सा हैं जहां उनके साथ ऑथर्स ऑफ पेन भी हैं। यह सभी आगे कैसा काम करते हैं यह देखना होगा l

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications